Let’s travel together.

श्री सम्मेद शिखरजी बचाओ आंदोलन के समर्थन में दिगंबर जैन समाज ने राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

0 331

रायसेन।20 जैन तीर्थंकरों और अनंत संतों की मोक्ष स्थल श्री सम्मेद शिखरजी पारसनाथ पर्वत राज गिरिडीह की स्वतंत्र पहचान पवित्रता और संरक्षण हेतु देशव्यापी श्री सम्मेद शिखरजी बचाओ आंदोलन के समर्थन में आज रायसेन दिगंबर जैन समाज ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन संयुक्त कलेक्टर को सौंपा।

समाज के प्रचार प्रसार व्यवस्थापक राकेश जैन ने बताया कि झारखंड सरकार द्वारा जैन अनुयायियों के सबसे बड़े तीर्थ श्री सम्मेद शिखरजी को वन्य जीव अभ्यारण पर्यावरण पर्यटन के लिए घोषित सूची से बाहर करने हेतु एवं तीर्थ क्षेत्र को मास मदिरा बिक्री मुक्त पवित्र जैन तीर्थ स्थल घोषित करवाने हेतु पर्वत के बंदना मार्ग को अतिक्रमण वाहन संचालन व सभी खाद्य सामग्री की बिक्री मुक्त कराने हेतु एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ।

इस अवसर पर जैन समाज के मनोज जैन ने कहा कि झारखंड सरकार जैन तीर्थ को पर्यटन घोषित कर वहां पर पर्यटन स्थल ना बनाएं क्योंकि वह भूमि जैन अनुयायियों के लिए अति पवित्र है वहां से 20 तीर्थंकर मोक्ष गए हैं समाज के संजय जैन ने कहा कि यदि सरकार ने हमारी बात नहीं मानी तो आगे जाकर जैन समाज आंदोलन करेगा वह भारत बंद जैसी कार्यवाही करेगा इस अवसर पर समाज के नरेंद्र जैन सुभाष जैन वीरेंद्र जैन अनिल जैन अजीत जैन मिलन जैन अनुराग जैन सहित अन्य जैन अनुयाई उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज चौकी परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण     |     कंधों पर कांवड़, जुबां पर भोलेनाथ का नाम; उज्जैन महाकाल से विदिशा तक आस्था की पदयात्रा     |     पीएम श्री स्कूल की छात्राओं ने किया निजी कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर 2 फीट गहरा गड्ढा, हादसे के मुहाने पर वाहन चालक     |     बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811