Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल मंगलवार 13 दिसम्बर 2022

0 116

मेष राशि – सबके प्रति सम्मान और स्नेह का भाव बनाए रखें. तर्क बहस से बचें. सभावनात्मक विषयों में जल्दबाजी न दिखाएं. उचित अवसर पर राय रखें. प्रबंधन एवं प्रशासन के मामलों में गति आएगी. पैतृक विषय प्राथमिकता में रहेंगे. बड़ों का सहयोग मिलेगा. सहजता सजगता बनाए रखेंगे. पदोन्नति एवं स्थानांतरण संभव हैं. व्यवस्था को मजबूत रखें. घर परिवार से करीबी बढ़ेगी. सुख सुविधाओं पर ध्यान देंगे. व्यक्तिगत विषयों पर फोकस बढेगा. महत्वपूर्ण विषयों में स्पष्टता रखें.

वृष राशि – संपर्क संचार और सामंजस्य को बल मिलेगा. अपेक्षित सफलता से उत्साहित रहेंगे. बंधुओं के साथ समय बिताएंगे. सामाजिकता पर जोर बना रहेगा. वाणिज्यिक मामलों में दूरदर्शिता रखेंगे. साहस पराक्रम राह बनाएंगे. पेशेवर मामले पक्ष में बनेंगे. सहकारिता में रुचि दिखाएंगे. भाईचारे को बल देंगे. करीबियों का समर्थन मिलेगा. उच्च शिक्षा के प्रयास फलेंगे. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. दीर्घकालिक योजनाएं संवरेंगी. अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. विभिन्न मामले पक्ष में बनेंगे. आलस्य छोड़ें.

मिथुन राशि – परिवार के लोगों के साथ हर्ष आनंद से रहेंगे. सुखद अनुभूति बनी रहेगी. साहस सामंजस्य रखेंगे. आत्मविश्वास उूंचा रहेगा. मूल्यवान भेंट प्राप्त हो सकती है. रहन सहन प्रभावी रहेगा. वचन के पक्के बने रहेंगे. घर परिवार में सुख सौख्य बढ़ेगा. श्रेष्ठ जनों से प्रस्ताव प्राप्त होंगे. सूझबूझ और सौहार्द्र से काम लेंगे. परिजनों की सलाह से आगे बढ़ेंगे. सभी का सहयोग समर्थन पाएंगे. स्वास्थ्य व व्यक्तित्व पर ध्यान देंगे. रुटीन को बेहतर रखेंगे. सक्रियता से आगे बढ़ेंगे. जोखिम उठाएंगे.

कर्क राशि – सभी क्षत्रों में जीत का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा. सृजनात्मक प्रयासों में तेजी आएगी. कला कौशल को बल मिलेगा. आधुनिक सोच से आगे बढ़ेंगे. पद प्रतिष्ठा प्रभाव में वृद्धि होगी. लोकप्रियता बढ़त पर रहेगी. साख सम्मान बनाए रखेंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. मित्र संख्या में वृद्धि होगी. व्यक्तित्व बल पाएगा. प्रशासनिक पक्ष मजबूत रहेगा. भूमि भवन के कार्य बनेंगे. साझीदारी में सफल होंगे. लक्ष्यों को पूरा करेंगे. स्वयं पर फोकस बनाए रखेंगे. विनम्रता बनी रहेगी.

सिंह राशि- सूझबूझ से आगे बढ़ने का दिन हैं. भावनात्मक विषयों में स्पष्टता रखें. बजट बनाकर आगे बढ़ें. खर्च पर अंकुश कठिन हो सकता है. दूर देश के मामले सधेंगे. अनुशासन पर जोर देंगे. आर्थिक मामले सहज सगज रहेंगे. विरोधी सक्रियता दिखा सकते हैं. मितभाषी बने रहें. परिस्थितियों पर नियंत्रण बढ़ाएं. पेशेवरता से काम लें. दान धर्म में रुचि रहेगी. विभिन्न कार्यां में निवेश बढ़ा सकते हैं. रिश्तेदारों को साथ सहयोग में आगे रहेंगे. सबसे बनाकर चलेंगे. घर में सामंजस्य रहेगा. उधार से बचेंगे.

कन्या राशि- जीत का प्रतिशत बढ़त पर रहेगा. प्रतिस्पर्धा में प्रभावशाली प्रदर्शन बनाए रखेंगे. वित्तीय मामले पक्ष में बनेंगे. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. प्रबंधन संवार पर रहेगा. कारोबारी संबंध बल पाएंगे. करियर व्यापार में तेजी लाएंगे. मित्रों से भेंट होगी. अध्ययन अध्यापन में अच्छा करेंगे. विस्तार योजनाएं गति लेंगी. सूझबूझ से काम लेंगे. निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे. कार्य विस्तार की सोच रखेंगे. शुभ सूचना प्राप्त होगी. सहज प्रयास में बड़ी उपलब्धियों संभव होंगी. बड़प्पन रखेंगे.

तुला राशि- कार्यक्षेत्र में अधिकाधिक समय देंगे. शासन और प्रबंधन में इच्छित लक्ष्य पाएंगे. पेशेवर कामकाज में भरोसा बढ़ेगा. उम्मीद से अच्छी सफलताताओं उत्साहित रहेंगे. परिवार मे आनंद का वातावरण रहेगा. अपनों से सुख सौख्य साझा करेंगे. जिम्मेदारियों को निभाने में आगे रहेंगे. सभी का साथ समर्थन बनाए रखेंगे. पदोन्नत व सम्मानित हो सकते हैं. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. वरिष्ठ सहयोगी होंगे. निजी विषयों में तेजी दिखाएंगे. स्वस्थ स्पर्धा रखें. व्यर्थ की आशंकाओं से बचें.

वृश्चिक राशि- विश्व कल्याण की भावना बढ़ेगी. श्रेष्ठ कार्यां को बढ़ावा देंगे. भाग्योन्न्ति के अवसर बनेंगे. चहुंओर श्रेष्ठ परिणाम पाएंगे. आर्थिक लाभ संवार पाएगा. नई उूंचाइयां छुएंगे. योजनाओं पर फोकस बढ़ाएंगे. धर्म आस्था विश्वास बल पाएंगे. यात्रा की स्थिति बनी रहेगी. महत्वपूर्ण कार्यां को गति देंगे. सबसे मेलजोल रखेंगे. भाईचारा बढ़त पर रहेगा. सामाजिक विषयों में सक्रियता दिखाएंगे. संपर्क संचार तंत्र मजबूत रहेगा. चर्चाओं में सफल रहेंगे. मनोरंजक गतिविधि में रुचि रहेगी.

धनु राशि- परिजनों का साथ सहयोग बना रहेगा. जिम्मेदारों से सीख सलाह से आगे बढ़ें. वाणी व्यवहार का संतुलन बढ़ाएं. सूझबूझ से आगे बढ़ें. कुटुम्बियों का साथ सहयोग रहेगा. अपनो की सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे. मेहमानों की आवक बनी रहेगी. व्यवहार में सहजता सजगता बढ़ाएं. आकस्मिक घटनाक्रम बना रह सकता है. सामंजस्य बनाकर चलें. अप्रत्याशितता बनी रहेगी. स्वास्थ्य संकेतों को नजरअंदाज न करें. अवसर भुनाएं. सब से बना़कर चलें. वार्ता में गंभीरता दिखाएंगे.

मकर राशि- उन्नति और विस्तार के प्रयासों को बल मिलेगा. उद्योग व्यापार के मामले संवरेंगे. लेनदेन में प्रभावी रहेंगे. निसंकोच आगे बढ़ेंगे. प्रयासों में तेजी आएगी. योजनाओं को पूरा करेंगे. स्थायित्व का प्रयास बढ़ाएंगे. पेशेवरता पर जोर रखेंगे. आर्थिक पक्ष को बल मिलेगा. साझा कार्यां को गति रखेंगे. साख सम्मान में वृद्धि होगी. सफलता का प्रतिशत उूंचा रहेगा. सोच बड़ी रखें. कार्य विस्तार के अवसर भुनाएं. चर्चा में शामिल रहें. परस्पर सहयोग का भाव बना रहेगा. समझौते पक्ष में बनेंंगे.

कुंभ राशि- समय प्रबंधन पर जोर देने का समय है. पेशेवर मामलों को संवारेंगे. आय-व्यय उूंचा रहेगा. निवेश पर जोर रखेंगे. आर्थिक मामलों में व्यस्त रहेंगे. कामकाजी पक्ष सामान्य रहेगा. पेशेवर मामलों में गति बनी रहेगी. जिद जल्दबाजी न दिखाएं. तथ्यों पर भरोसा रखें. अतार्किक बातों में न आएं. उधार के लेनदेने से बचें. विपक्षी सक्रिय रहेंगे. सावधानी बढ़ाएं. नौकरीपेशा अच्छा करेंगे. अनुबंधों का पालन करेंगे. सेवा़क्षेत्र प्राथमिकता में रहेंगे. स्मार्ट डिले की नीति रखेंगे. कर्मठता बनी रहेगी.

मीन राशि- उमंग उत्साह बने रहेंगे. महत्वपूर्ण गतिविधियों पर फोकस बनाए रखेंगे. परीक्षा प्रतियोगिता में अच्छा करेंगे. कला प्रदर्शन अच्छा रहेगा. साहस पराक्रम बनाए रखेंगे. तेजी से काम लेंगे. व्यर्थ की बातों से बचें. समय एवं उूर्जा का प्रबंधन बढ़ाएं. सक्रियता रखेंगे. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. निजी संबंधों में सुधार होगा. आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी. मित्रों का सहयोग समर्थन पाएंगे. महत्वपूर्ण कार्या को आगे बढ़ाएंगे. पेशेवर प्रभावी रहेंगे. विविध कार्या में रुचि बनाए रखेंगे. लक्ष्य साधेंगे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

समर कैंप 2026 :टोर के ग्रामीण बच्चों को प्रकृति और पक्षी संरक्षण से जोड़ने की अनूठी पहल     |     वट सावित्री व्रत पर सुहागिन महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा     |     कुलहड़िया में तेंदुए का हमला, गाय को बनाया शिकार     |     सिर्फ खेती नहीं, प्राकृतिक खेती से बदले खेती का भविष्य,संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचा कृषि रथ     |     देवनगर पुलिस की तत्परता ,अपहृत नाबालिग बालिका को 48 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद     |     गौर महाविद्यालय में पर्यटन,यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा     |     तीन साल से प्रतिदिन चोरी हो रहा था पाइप लाइन से पानी: जल निगम ने की कार्यवाही     |     देवास जिले के टोंकखुर्द में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामला, एसडीओपी सोनकच्छ और नायब तहसीलदार टप्पा चिडावद निलंबित     |     मुनि श्री 108 धर्म सागर जी मुनीराज के सानिध्य में जैन संत समाधिस्थ आचार्य श्री 108 ज्ञान सागर जी महामुनिराज का समाधि दिवस मनाया गया     |     CM डॉ.मोहन यादव करेंगे 17 और 18 मई को मंत्रियों के साथ वन-टू-वन बैठक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811