Let’s travel together.

17 नेशनल खेल चुकीं अंजना यादव, दुनिया के टॉप माउंटेन पर फहराएंगी तिरंगा, पर्वत दिवस पर मुख्यमंत्री के साथ किया पौधरोपण

0 318

 

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 11 दिसम्बर अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस पर विक्रम अवार्ड विजेता भगवान सिंह कुशवाह तथा अन्य पर्वतारोहियों के साथ पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में कदंब, बरगद और सारिका इंडिका के पौधे लगाए। इस दौरान पर्वतारोहियों में नीरज डहेरिया, सुश्री भावना डहेरिया, सर्वश्री भगवान सिंह, अंकित कुमार, आदित्य नारंग, सौरभ कुशवाह, रितेश, अमित कुशवाह,अमित विश्वकर्मा व रायसेन जिले के सेमरी दीवानगंज गांव की प्रसिद्ध पर्वतारोही अंजना यादव ने भी पौधे लगाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ बालिका संध्या चौहान ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। बालिका के पिता बृजेन्द्र सिंह चौहान तथा बहन कुमारी सानिध्या भी साथ थी। वहीं इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन से बीटेक इंजीनियरिंग करने वाली रायसेन जिले के छोटे से गांव सेमरी दीवानगंज निवासी अंजना यादव ने बताया कि में कबड्डी, तायक्वांडो, साफ्टबॉल, बेसबॉल, हँडबॉल में 17 नेशनल खेल चुकी हूँ। मैंने माउंट फ्रेंडशिप पीक 17346 फीट पूरा किया। इसके बाद माउंट एवरेस्ट बेस कैंप 17598 फीट, माउंट कालापट्टर पीक 18192 फीट और माउंट गोकू पीक 17929 फीट पर चढ़ाई पूरी की। फिटनेस के लिए 10 किमी. साइक्लिंग और 10 किमी. रनिंग करती है। नए साल पर अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर चढ़ेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिवपुरी की जनसुनवाई में अपनी समस्या बताने आया था ग्रामीण अचानक हुई मौत     |     ओंकारेश्वर से कांवड़ लेकर आए लॉ स्टूडेंट आयुष ने इंदौर के नीलकंठ मंदिर में किया शिव अभिषेक     |     मोटरसायकिल चोरी करने वाले आरोपी को 03 वर्ष की सजा     |     सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811