Let’s travel together.

लाखों खर्च के बाद भी कृषि उपज मंडी के किसान हम्माल प्यासे

0 140

–गल्ला मंडी में लगी आरओ वाटर फिल्टर की मशीन और मिनी वाटर मशीन की कूलिंग खराब, धूल खा रही है लाखों की मशीनें जिम्मेदार बेखबर

शिवलाल यादव रायसेन

कृषि उपज मंडी रायसेन में शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए लाखों रुपए की आर ओ वाटर फिल्टर मशीनें लगाई गई है। लेकिन देखरेख और मरम्मत के अभाव में यह दोनों बेकार साबित हो रही है। वर्तमान में गल्ला मंडी में धान की भारी आवक हो रही है ।आलम है कि रोजाना किसान हम्माल तुलावटिए मजदूर काम कर रहे हैं ।आरओ वाटर फिल्टर कूलिंग मशीन बिगड़ी पड़ी है। जिससे हम्माल मजदूरों किसानों को शाम 5:बजे के बाद पीने का पानी नहीं मिल पाता। जिससे वह पानी को

लेकर काफी परेशान है। इस मामले और पानी संकट की समस्या की शिकायत की थी। उपज मंडी सचिव कई बार आवेदन देचुके हैं ।लेकिन जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं ।जिससे गल्ला मंडी पानी की समस्या बरकरार है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक आरओ वाटर फिल्टर की बड़ी मशीन मंडी प्रबंधन द्वारा लगभग 45 लाख रुपये की मत की लगाई गई थी।दूसरी आरओ वाटर कूलिंग मशीन सवा लाख रुपये कीमत की छोटी मशीन लगाई गई थी।किन्तु मरम्मत देखरेख के अभाव में मशीनें जंग खा चुकी हैं।धूल की परतें मशीनों और मशीनें खराब पड़ीं है।जिससे किसान हम्मालों को मंडी प्रांगण में पीने का पानी दिनभर नहीं मिल पाता है।मंडी सचिव एसबी शर्मा का कहना है कि पानी की समस्या बिल्कुल नहीं होने देंगे।खराब मशीनों की जल्द रिपेयरिंग कराई जाएंगी।


यह बोले हम्माल , किसान….
हम्माल मोहम्मद हनीफ मंसूरी, आफताब रिजवान उल्ला, परषोत्तम ,शकूर भाई राजेन्द्र कुशवाह प्रमोद पटेल बाबा किसान ऊधम सिंह ठाकुर सुनील ठाकुर करमोदिया परसराम दांगी इनाम बेग राशिद बेग मसरूर बेग शुकरूल्लाह का कहना है कि धर्मकांटे के बगल में लेटबाथ में मंडी प्रबंधन ने ताले डाल रखे हैं।ऐसी स्थिति में हम्मालों किसानों को लेटबाथ के लिए धान उपज से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच ही फ्रेश होने के लिए मजबूरी में जाना पड़ रहा है।जिससे गंदगी बदबू फैल रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्य प्रदेश लेखक संघ जिला शाखा की बैठक संपन्न     |     आडवाणी स्कूल मैदान में ऐतिहासिक दशहरा,सतरंगी आतिशबाजी के बीच 81 फीट के रावण का दहन     |     अहंकार चाहे कितना भी ऊंचा हो, जीत सत्य की ही होती है- अनुज शर्मा     |     राशन कार्ड पर जाति का बंधनजाति प्रमाण पत्र की अनिवार्यता से हजारों हितग्राही परेशान     |     राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन, पंच परिवर्तन का दिया संदेश     |     तेज बारिश के बाद गैरतगंज में निकला दशहरा चल समारोह, दो दर्जन से अधिक झांकियां शामिल     |     मुखर्जीनगर बस्ती में निकला राष्ट्रीय स्वयं सेवको का विशाल पथ संचलन      |     दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन चल समारोह निकला,रात्रिभर चल समारोह के बाद सुबह पूजन उपरांत हुआ विसर्जन      |     शहीदों को सलाम: 150 वीर जवानों के नामों का वाचन, पुलिस लाइन में भावुक कर देने वाला श्रद्धांजलि समारोह     |     आधुनिक ‘तेजस ऑप्टिकल & आई केयर क्लिनिक’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने किया उद्घाटन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811