Let’s travel together.

लाइट सुधार रहे बिजलीकर्मी की करंट लगने से मौत। बिना सेफ्टी के खंभे पर चढ़कर डीपी की सर्विसिंग कर रहा था मृतक

0 135

 

राजीव जैन औबेदुल्लागंज रायसेन

बिना किसी सुरक्षा उपक्रम के बिजली के खंभे पर चढ़कर डीपी की सर्विसिंग करते समय अचानक लाइन चालू होने से विधुत विभाग औबेदुल्लागंज में विगत 8 सालों से बतौर हेल्पर काम कर रहे संजय भललावी की करंट लगने से मौत हो गई।
मृतक संजय ग्राम तामोट में बिजली सुधार रहा था तभी अचानक बिजली चालू को गई और करंट का तेज झटका लगने से वो खंभे से नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई।
ग्रामीण तत्काल संजय को अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिजलीकर्मी अपने हैल्परों को बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के बिजली कार्य कराते है। उससे पहले भी इस तरह के कई हादसे हो चुके है। ग्राम तामोट में मृतक जिस जगह काम कर रहा था उस जगह पर बिजली के तार नीचे झूल रहे है और केवल भी खराब हो रही है जिसकी ग्रामीण कई बार बिजली विभाग से शिकायत कर चुके गई।
इस निधन पर क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र पटवा ने कहा कि हमारे बहुत ही मेहनती आदिवासी साथी संजय भल्लावी का दुःखद निधन हो गया जानकारी लगने पर उन्होंने तत्काल रायसेन कलेक्टर एवं विद्युत विभाग के वरिष्ट अधिकारियों से चर्चा कर निर्णय लिया की 4 लाख रूपये की सहायता विद्युत् विभाग द्वारा एवं 10 लाख रूपये बीमा कम्पनी के माध्यम से एवं 50 हजार रूपये तत्काल दाह संस्कार के लिए दिये गये हैं,।
कुल मिलाकर 14 लाख 50 हजार रूपये की सहायता दी जाएगी साथ ही स्वर्गीय संजय भल्लावी की पत्नी श्रीमती संगीता बाई को आउटसोर्स कम्पनी क्यूस के माध्यम से औबेदुल्लागंज संभागीय कार्यालय में नियुक्ति दी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811