Let’s travel together.

पवित्र उददेश्य के साथ निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा-रमेश सक्सेना

0 104

अनुराग शर्मा सीहोर

कांग्रेस के नेता और पूर्व विधायक रमेश सक्सेना ने कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। हर वर्ग, जाति और सम्प्रदाय के लोग इस यात्रा में शामिल होकर अपना समर्थन दे रहे हैं। इस यात्रा में भारतीय की संस्कृति की झलक दिखाई दे रही है। आज जिस प्रकार से लोक तांत्रिक संस्थाओं को नुकसान पहुंचाया गया है, समाज मंे नफरत, और बांटने की राजनीति की गई है। देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने के पवित्र उददेश्य के साथ यह यात्रा निकाली जा रही है। विद्यार्थी, आमजन, किसान, और बुजुर्गों का समर्थन और आर्शीवाद इस यात्रा को मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी , कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकपि्रयता दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इससे समाज को बांटने वाली ताकतें घबराई हुईं है जो समाज में नफरत फैलाने का काम करतीं हैं। ऐसे ही लोग इस यात्रा को बदनाम करने में लगे हुए हैं जो सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार कर रहे हैं। लेकिन जनता के सामने इनकी हकीकत सामने आ गई है। अब इनके किसी भी प्रकार के छलावे में जनता नहीं फंसने वाली है। जनता भी सब कुछ देख रही है, परख रही है। यह यात्रा देश प्रदेश में बड़ा बदलाव लेकर आएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |     श्री जी की शोभा यात्रा निकली      |     दान जीवन का ‘गोल्डन चांस’, अवसर मिले तो अवश्य करें दान : मुनि श्री उद्यम सागर महाराज     |     सेवा सेतु कार्यक्रम में 190 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811