Let’s travel together.

स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को रखा जाएगा दो मिनिट का मौन

0 627

भोपाल। भारत के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी 2022 को मौन धारण करने के संबंध में कलेक्टर श्री अरविन्द कुमार दुबे द्वारा सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने शहीद दिवस पर कोविड-19 के संबंध में शासन द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए हैं। सीएमओ रायसेन को 30 जनवरी को कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में सायरन की व्यवस्था कर निर्धारित समयावधि में सायरन बजाए जाने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं।
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 30 जनवरी को प्रातः 11 बजे सम्पूर्ण देश में, भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान करने वाले शहीदों की स्मृति में दो मिनिट का मौन रखा जाएगा। इस दौरान कार्य तथा गतिविधियां रोक दी जाती है। शासन के निर्देशानुसार दिनांक 30 जनवरी को प्रातः 11 बजे जिले भर में कार्य और अन्य गतिविधियां रोक कर दो मिनिट का मौन रखा जाएगा। दो मिनट का मौन शुरू होने तथा समाप्त होने की सूचना सायरन बजाकर दी जाना चाहिए।


शासन के निर्देशानुसार शहीद दिवस 30 जनवरी को दो मिनट का मौन शुरू होने की सूचना 10.59 बजे से 11.00 बजे तक सायरन बजाकर दी जाएगी और फिर दो मिनट बाद 11.02 बजे से 11.03 बजे तक ऑल क्लियर सायरन बजाया जाएगा। सिग्नल सुनकर सभी व्यक्ति अपना कार्य रोककर खड़े हो जाएंगे तथा मौन धारण करेंगे। कठिनाई से प्राप्त की गई स्वतंत्रता की सुरक्षा, संरक्षण तथा उसकी समृद्धि के प्रति सजग रहना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य और उसका नैतिक उत्तरदायित्व है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     राजेश श्रीवास्तव होगें अध्यक्ष, अखिल खरे बने महामंत्री, कायस्थ समाज में हुई नियुक्तियां     |     घरेलू गैंस सिलेंडर का अवैध उपयोग : प्रतिष्ठानों पर एसडीएम की छापेमारी     |     नरवाई न जलाएं, मिट्टी की उर्वरता बचाएं: कृषि विभाग की अपील     |     बिजली कंपनी की सख्त कार्रवाई: 10 दिन में 180 कनेक्शन काटे     |     पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल  में तीन खेल मैदानों का निर्माण, छात्रों में हर्ष का माहौल     |     भूसे से भरी ट्रॉली से लगा जाम, एक घंटे तक थमा रहा ट्रैफिक     |     23 साल बाद ग्राम अंबाडी में फिर शुरू होगी रामलीला, 19 मार्च से भव्य श्रीराम कथा का आयोजन     |     कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा पेपर लीक मामले में रायपुर पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध , कर गहन जांच शुरू     |     गेहूं पंजीयन की अवधि बढ़ाई जाए -किसान जागृति संगठन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811