Let’s travel together.

मंत्री को आते देख बन्द ऑक्सीजन प्लांट का ताला खोलते दिखा कर्मचारी

0 601

करैरा विधानसभा में निरंतर बढ़ रहे हैं कोरोना के मरीज

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी जिले में स्वास्थ्य केन्द्र करैरा पर शुक्रवार को जैसे ही राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त रमेश प्रसाद खटीक पहुँचे तो वहाँ पर गत तीन-चार माह पूर्व जिसका उद्घाटन हो चुका था लेकिन ऑक्सीजन प्लांट कोरोना काल में भी पूर्णतःबन्द पड़ा हुआ है जिसका जनता को कोई भी लाभ नहीं मिल पा रहा है,जिसका ताला भी अस्पताल प्रबंधन ने उनके सामने ही खोला

लेकिन जब श्री खटीक ने अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारियों से इस संबंध में जानकरी ली तो उनका कहना था कि प्लाट निर्माण करने वाले ठेकेदार द्वारा अभी तक कार्य पूरा नहीं किया ।अब गौर तलब बात यह है कि जब ऑक्सीजन प्लांट कार्य पूरा हुआ ही नहीं तो फिर कुछ दिनों पहले स्थानीय नेताओं ने श्रेय लेने के लिए अधूरा कार्य होने पर ही इसका उद्घाटन कैसे कर दिया था।वहीं उन्होंने उन कोविड वार्डों का भी निरीक्षण किया जहाँ पर मरीजों के भर्ती करने की व्यवस्था के दावे अस्पताल प्रबंधन द्वारा कोरोना पर नियंत्रण के लिए हो रही मीटिंगों में निरंतर किए जा रहे उन वार्डो में भी एक भी पलंग बिछा हुआ नहीं पाया गया,इसके अलावा भी उन्होंने अस्पताल में व्याप्त अन्य प्रकार की व्यवस्थाओं को भी शीघ्र ही दुरुस्त करने की बात उच्चाधिकारियों से की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस का पैदल मार्च, घरों के बाहर CCTV लगाने की अपील     |     5 साल में बदली खेती की तस्वीर, सोयाबीन से धान की ओर बढ़े किसान, खेतों में लौटे सफेद बगुलों के झुंड     |     गाय को बचाने के प्रयास में हाईवे-18 पर पलटा एलजी फ्रिज से भरा मिनी ट्रक, बड़ा हादसा टला, ड्राइवर को मामूली सी चोट     |     एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कोड़ेनार बास्तानार के प्राचार्य लगातार चौथी बार “बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड” से सम्मानित     |     धरसींवा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन     |     गैरतगंज में 5 करोड़ से बनेगा 50 सीटर कन्या छात्रावास, छात्राओं को मिलेगी बेहतर आवासीय सुविधा     |     भाजपा की मासिक कामकाजी बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, डिजिटल अभियान तेज करने के निर्देश     |     नरसिंह जमादारी बने राष्ट्रीय किसान मोर्चा के धार जिला उपाध्यक्ष, क्षेत्र में हर्ष     |     आषाढ़ी माता के दरबार में पानी के लिए पूजा: झमाझम बरसे बदरा, मुस्कुराए  किसान     |     सरकुला परियोजना में देरी पर पूर्व विधायक भारती ने मंत्री सिलावट को सौंपा ज्ञापन       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811