Let’s travel together.

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 15 हजार रूपये जुर्माने से किया दण्डित

0 139

रायसेन। न्यायालय अनन्य विशेष न्या याधीश (लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012) जिला रायसेन म0प्र0 द्वारा आरोपी विजय सिंह निगम आ. मुन्नाो सिंह निगम, उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम सोनतलाई तहसील आमला जिला बैतूल म.प्र. को धारा 366 भादवि में 5 वर्ष का सश्रम कारावास, धारा 376(3) भादवि में 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं धारा 376(2)(एन) भादवि मं 20 वर्ष का सश्रम कारावास तथा कुल 15 हजार रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

इस मामले में शासन की ओर से श्रीमती भारती गेडाम, अति. जिला लोक अभियोजन अधिकारी, जिला रायसेन ने पैरवी की।

घटना के अनुसार 22 मार्च 2019 को रात करीब 2 बजे अभियोक्त्रीर का भाई उठा तो उसने बरतन गिरने की आवाज सुनी तथा पीडिता को घर में नहीं पाया। आस पडोस में तलाश करने पर भी नहीं मिली तो पीडिता के पिता द्वारा थाना मण्डींदीप में गुम इंसान रिपोर्ट लेखबद्ध करवाई गई। विवेचना दौरान घटना स्थल का नक्शाा मौका बनाया गया। अभियोक्त्रीप को दस्तईयाब किया गया, जिसके द्वारा यह पता चला कि पीडिता आयु 15 वर्ष को बहला फुसलाकर उसका व्य्पहरण कर उसक इच्छा के विरुद्ध उसके साथ दुष्क‍र्म किया। साक्षियों के कथन उनके बताये अनुसार लेखबद्ध किया व विवेचना उपरांत अभियोग पत्र न्याषयालय में प्रस्तुोत किया। माननीय न्या यालय द्वारा विचारण उपरांत आरोपी को दोषसिद्ध किया गया।

न्यूज सोर्स-श्रीमती शारदा शाक्‍य
मीडिया प्रभारी जिला रायसेन मप्र

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |     वृक्षारोपण एवं स्वच्छता का संकल्प लेकर मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं     |     सेवा संकल्प यात्रा का औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में हुआ जोरदार स्वागत     |     माँ खेड़ापति माता मंदिर समिति ने गणेश समितियों और अखाड़ों का किया स्वागत     |     हनुमानगढी घोघरा नदी के तट पर श्रद्धालुओं ने पितृपक्ष में किया तर्पण     |     सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत रतनपुर आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम संपन्न     |     अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं, छुपी प्रतिभा को सामने लाएं : राघवेंद्र शर्मा     |     ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर निकला गणेश विसर्जन चल समारोह     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811