Let’s travel together.

चोरी करते हुए दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा, जूतों की माला पहनाकर घुमाया और वीडियो कर दिया वायरल

0 159

जूतों की माला पहनाकर घुमाया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के खनियांधाना में चोरी के मामले में पकड़े गए दो चोरों के साथ अमानवीयता का व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। यहां पर चोरी की वारदात के बाद पकड़े गए दो युवकों को लोगों ने गले में जूतों की माला पहना दी और उनका सार्वजनिक जुलूस निकाला। इस का वीडियो वायरल हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच की बात कह रही है।

जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के ग्राम मुहारीकला में बीती रात चोरी के इरादे से एक घर में घुसे चोरो को ग्रामीणों द्वारा पकड़ लिया गया। चोरों के साथ उनके दो और साथी भी साथ थे लेकिन वह अपनी बाइक से मौका देख कर भाग गए। मौके पर पकडे गए दोनों आरोपीयों को ग्रामीण एक घर में रात भर बाँध के रखा। पकडे गए आरोपियों में से एक राजेंद्र पुत्र रामसेवक लोधी निवासी रामपुरा अछरोनी एवं अजय पुत्र रामसिंह लोधी निवासी गरेठा के रूप में अपनी पहचान बताई गई। दोनों को पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लेकिन इससे पहले ग्रामीणों ने इन दोनों के साथ बुरी तरह मारपीट की। दोनों आरोपी युवकों को जूतों कि माला पहना कर पूरे गांव में घुमाया गया।
इसके अलावा इन का वीडियो बना लिया गया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया । बाद में मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों युवकों को अपने कब्जे में लिया अब खनियांधाना पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811