भोपाल ।16फरवरी का दिन हम सभी के लिए बेहद खास है, क्योंकि उस दिन सदाबहार गीतों की सुरमई महफ़िल सज रही है संगीत का उत्सव होने जा रहा है एक ऐसा माध्यम जो दिलों को जोड़ता है, भावनाओं को व्यक्त करता है, और हमें आनंद से भर देता है।
संगीत सिर्फ सुरों और लय का मेल नहीं है, बल्कि यह आत्मा की अभिव्यक्ति है। यह खुशी में झूमने का कारण बनता है, तो कभी उदासी में भी संबल देता है। संगीत की यही जादुई शक्ति है कि यह हर भाषा और सीमा से परे, सीधे हमारे हृदय तक पहुंचता है।
हमारा यह संगीत कार्यक्रम न केवल कलाकारों की प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा, बल्कि हमें भी संगीत की दुनिया में डुबो देगा। आप सदाबहार गीतों के विभिन्न रंगों का अनुभव करेंगे, जो हमें भारतीय संस्कृति की विविधता और सुंदरता का एहसास कराएंगे।
यह कहना है आयोजक गायक (वॉयस ऑफ रफ़ी) इंजी.आशु का
इस संगीतमय सफर में अपनी कला से हमारे मन को मंत्रमुग्ध करने वाले कलाकार हैं जाने माने सिंगर विपिन शर्मा, विवेक शर्मा, संघमित्रा, सुरेश तनवानी, राकेश लहेरिया, मीता श्रीवास्तव, शीतल व्यास जी,अनिल जैवार, अनिल नरवारे, अर्पिता सक्सेना, मोहन बेलानी, फरहत खान, आर. के. खेरिया, संजय मिश्रा, नीतू सिंह, राजा यादव, नितिन जौहरी,संजय व्यास मंतशा खान, राजेश श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव जी , मदन जी तथा गेस्ट सिंगर के रूप में भोपाल शहर के प्रसिद्ध सीनियर सिंगर विवेक शर्मा, इशहाक अली व मज़हर अली अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरते हुए सदाबहार गीतों की प्रस्तुति देंगे
16 फ़रवरी को एंजल म्यूज़िकल ग्रुप व देव फाउंडेशन रविन्द्र भवन गौरांजनी सभागार भोपाल में सायं 5 बजे से सदाबहार गीतों की शाम कार्यक्रम आयोजित करने जा रहे हैं
एंजल म्यूज़िकल ग्रुप एवं देव फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के प्रयोजक भारतीय जीवन बीमा निगम, आयोजक इंजी. आशु, संयोजक मुंबई के प्रसिद्ध मॉडल, एक्टर, सिंगर विपिन शर्मा, साउंड इंजीनियर सचिव मंसूर खान की अपार लगन से तैयार किये गये कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एल एन सिटी ग्रुप के चेयरमैन जयनारायण चौकसे तथा विशेष अतिथि के रूप में सुर शंकरा म्यूज़िकल ग्रुप के अध्यक्ष सुरेश गर्ग, व्यास म्यूज़िकल ग्रुप के संस्थापक एम.पी. व्यास, अध्यक्ष संजय पी. एल. व्यास, आयोजक निवेदिता व्यास, वरिष्ठ रंगकर्मी अभिनेता बैंकर, गायक सुनील सोन्हिया ,आर. के. क्रिएशन के संस्थापक आर. के. शर्मा, व्ही.ओ.बी. ग्रुप के जी. पी. शर्मा व शैलेष श्रीवास्तव, सपना शर्मा, संजय शर्मा, राजीव श्रीवास्तव तथा परवेज खान , संजय तिवारी , संभा जी राव उपस्थित रहेंगे
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।