Let’s travel together.

एक सप्ताह में ही टूट गई हिंडोरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टाइल्स के ऊपर लगाई गई टाइल्स

0 261

निर्माण कार्य में हो रहा डस्ट का उपयोग

दमोह से धीरज जॉनसन की रिपोर्ट

दमोह:जिला मुख्यालय से करीब 16 किमी दूर हिंडोरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीढ़ियों पर टाइल्स के ऊपर टाइल्स लगाने और इसमें डस्ट के इस्तेमाल व पानी की टंकियों में ढक्कन न होने का मामला प्रकाश में आने के मात्र एक सप्ताह बाद ही अब इस भवन की छत पर रखी पानी टंकियों को ढांकने के लिए टाइल्स रख दिए गए है पर सीढ़ियों पर टाइल्स के ऊपर जो टाइल्स डस्ट का इस्तेमाल कर लगाएं गए थे वो अब टूटने लगे है।जिसे देखकर लगता है कि कुछ दिन बाद फिर यहां रिनोवेशन शुरू हो जाएगा इसके साथ ही कहीं कहीं पानी टपकता प्रतीत होता है तो एक कमरे में मेडिकल वेस्ट खुला पड़ा हुआ दिखाई देता है जिसमें आईवी सेट,सिरिंज,खाली शीशी इत्यादि सामग्री दिखाई दी।


आश्चर्य यह है कि एक ओर स्वास्थ्य के लिए जन जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है जिस पर काफी राशि भी खर्च की जाती है पर धरातल पर स्थिति इसके विपरित दिखाई देती है जहां मरीज तो इलाज के लिए आता है पर अस्पताल स्वयं बीमार नजर आता है या स्वस्थ दिखने के लिए खर्च के नए नए रास्ते खोजने का प्रयास और प्रयोग कर रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811