Let’s travel together.

पुतिन के खिलाफ बगावत का भारत पर क्या होगा असर यहां समझिए

69

कल तक प्राइवेट सेना का जो समूह रूसी सेना के साथ खड़ा था, वही आज राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बन गया है। रूस के लिए संकट यह है कि हत्यारों के समूह वैगनर ग्रुप ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ तख्तापलट का एलान किया है। वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने कहा कि वह पुतिन की सत्ता को उखाड़ फेंकेगे। बता दें कि व्लादिमीर पुतिन ने ही प्रिगोझिन को वैगनर ग्रुप की स्थापना करने में मदद की थी। उन्होंने इस समूह को रूसी सेना से हथियार और ट्रेनिंग दिलवाई थी।

वहीं, दो देशों के बीच दोस्ती की मिसाल देनी हो तो भारत और रूस इसके सबसे अच्छे उदाहरण हैं। पिछले साल जब यूक्रेन युद्ध हुआ, तो आधी से अधिक दुनिया रूस के खिलाफ हो गई थी, लेकिन भारत के साथ उसके संबंधों पर असर नहीं पड़ा। भारत और रूस के बीच मजबूत व्यापारिक संबंध है।

रूस में विद्रोह हुआ तो भारत पर क्या होगा असर

रूस में हालात बिगड़े तो पूरी दुनिया समेत भारत में भी असर होगा। रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान अपने एक आलेख में काउंसिल आफ स्ट्रैटेजिक अफेयर्स से संबद्ध सामरिक विश्लेषक दिव्य कुमार सोती ने लिखा था कि भारत को अपनी रणनीति पर काम करना होगा।

वहीं, दोनों देशों के बीच कुछ प्रमुख डील हुई हैं। इन पर विपरीत असर पड़ता है, तो भारत के हित प्रभावित हो सकते हैं। जानिए कौन-सी हैं ये डील

भारत ने हर दिन 19.6 लाख बैरल कच्चे तेल का किया आयात

भारत रूस से कच्चे तेल का आयात करता है। मई में भारत ने रूस से प्रतिदिन 19.6 लाख बैरल तेल का आयात किया था, जो अप्रैल की तुलना में 15 फीसदी अधिक है। भारत के कुछ कच्चे तेल आयात में रूस का हिस्सा 42 प्रतिशत है। ऐसे में रूस के संकट से तेल इम्पोर्ट प्रभावित हो सकती है।

हथियारों की डील होगी प्रभावित

भारत रूस से बड़े पैमाने पर हथियार खरीदता है। रूस की न्यूज एजेंसी इंटरफैक्स के अनुसार, दोनों देशों के बीच हथियार का आयात सालान करीब 14 से 15 अरब डॉलर है। भारत द्वारा रूस से खरीदे गए हथियारों में सबसे अहम S-400 मिसाइल सिस्टम है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

हाईवे 18 पर लगातार पुलिस का  चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज     |     रोक के बावजूद भी  गांवों में जल रही है नरवाई,धधक रहे खेत     |     विशेष टिप्पणी :: बंगाल विजय: शताब्दी वर्ष में मोदी-शाह का संघ को नायाब तोहफा !-अजय बोकिल     |     भीषण सड़क दुर्घटना में मृत चारों व्यक्तियों के परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांग     |     पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता मोदीजी के प्रति बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण     |     सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं के जमावड़ा स्थल      |     भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी, तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में जमकर मनाया जश्न     |     28 दिनों से चल रहा विरोध प्रदर्शन स्थगित      |     हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं के हित में हस्तक्षेप याचिका स्वीकार्य : स्टाइपेंड–पेंशन–बीमा की मांग     |     एसकेएस इस्पात में हादसा श्रमिक की दर्दनाक मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811