Let’s travel together.

खबर का असर :: खबर लगते ही लेब टेक्नीशियन ने सलामतपुर अस्पताल में किया ज्वाइन

0 229

– 1 महीने से पैथालॉजी जांचों के लिए 42 गांवों के मरीज़ थे परेशान

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

 

एक महीने से पैथालॉजी जांचे कराने को लेकर परेशान 42 गांवों के मरीज़ों ने अब राहत की सांस ली है। क्योंकि एमपी टुडे वेबसाइट ने रविवार को इस मामले की खबर एक महीने से लैब टेक्नीशियन नही होने से 42 गांवों के मरीज़ों को जांच करवाने जाना पड़ रहा 8 किमी दूर सांची शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित की थी।

खबर प्रकाशित होते ही सोमवार को सलामतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में संविदा लेब टेक्नीशियन क्षमा शिल्पी ने ज्वाइन कर लिया है। उनके ज्वाइन करते ही लगभग बीस से तीस मरीज़ों ने पैथालॉजी जांचें करवाई। अस्पताल में अपनी पत्नी आमना बी की जांच करवाने आए मकसूद ने बताया कि यहां पर लगभग एक महीने से पैथालॉजी जांच नही हो पा रही थी। रविवार को एमपी टुडे वेबसाइट की खबर प्रकाशित होते ही मेडम ने ज्वाईन कर जांच करना शुरू कर दिया है। उन्होंने इस समस्या का समाधान करवाने के लिए एमपी टुडे वेबसाइट का आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ लेब टेक्नीशियन आर के कुशवाह 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो गए थे। जब से लेब टेक्नीशियन का पद खाली पड़ा था।

4 अक्टूबर को स्वयं के व्यय पर पीएचसी खरई जिला शिवपुरी से स्थानान्तरण सलामतपुर पीएचसी कराकर संविदा लैब टेक्नीशियन क्षमा शिल्पी ने एक महीना बाद भी स्वास्थ्य केंद्र में ज्वाईन नही किया था। जिसकी वजह से आसपास क्षेत्रों के लगभग 42 गांवों के ग्रामीण पैथालॉजी जांचे कराने को लेकर परेशान थे। मरीज़ों को जांचे करवाने आठ किलोमीटर दूर सांची जाना पड़ रहा था। ज़िम्मेदार अधिकारियों को इस मामले की जानकारी होने के बाद भी समस्या का समाधान नही किया जा रहा था जबकि यह स्वास्थ्य केंद्र मध्यप्रदेश शासन के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी के विधानसभा क्षेत्र में आता है। बहरहाल एमपी टुडे वेबसाइट में खबर लगते ही प्रशासन हरकत में आया और लेब टेक्नीशियन ने सलामतपुर स्वास्थ्य केंद्र में ज्वाईन कर लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने व्यवसायियों से किया संवाद     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजित     |     प्रधान आरक्षक की मौत पर SBI पुलिस सैलरी पैकेज से परिजनों को मिला 10 लाख का बीमा क्लेम     |     पत्रकारिता से मानद पीएचडी तक… दिनेश चौरसिया अब कहलाएंगे ‘डॉ. दिनेश चौरसिया’     |     एडिप योजना से शिवपुरी के दिव्यांग को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, आवागमन में मिलेगी सुविधा     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |     चलती ट्रेन से गिरी महिला, ग्रामीणों की मदद से बची जान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811