Let’s travel together.

18वीं सदी के बाद 21वीं सदी में आज फिर सजेगा जगदीशपुर का दरबार

30

भोपाल। भोपाल के पास ही स्थित गौंड और चौहान शासकों की नगरी जगदीशपुर के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक बनने जा रहा है। ग्राम पंचायत के रहवासियों को जिस समय का इंतजार था और जो सपना उन्होंने देखा था, वह आखिरकार अब पूरा हो गया है। दरअसल 18वीं सदी के बाद अब 21वीं सदी में जगदीशपुर के चमन महल में पहली बार दरबार सजेगा। जिसमें प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। वह इस ऐतिहासिक अवसर पर ग्रामवासियों को विकास की कई सौगातें दे सकते हैं। बता दें कि जगदीशपुर में राजपूत शासक देवरा चौहान का 1715 ईस्‍वी से पहले शासन था। इसके बाद सरदार दोस्त मोहम्मद खान ने इसका नाम बदलकर इस्लाम नगर रख दिया था। तब ही से यह देशभर में इसी नाम से जाना जाता था। यहां पर प्रमुख ऐतिहासिक धरोहरे स्थित हैं। इनमें चमन महल, रानी महल और नरसिंह देवड़ा का गौंड महल शामिल है।

जहां लगता था पुराना दरबार, वहीं बना मंच

जिला प्रशासन और पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय होते ही महज तीन दिन में चमन महल को सजा दिया है। यहां पर चारों तरफ विशेष रंगीन लाइटें लगाई गई हैं। जिससे पूरा महल रात के अंधेरे में बेहत सुंदर लग रहा है। चमन महल में बनी चार बाग शैली के अंदर ही यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ऐसा बताया जाता है कि यहां बने एक चबुतरे से पुराने शासक भी दरबार लगाकर प्रजा का हालचाल जानते थे। इसी के पास ही मंच बनाया गया है।

मुख्यमंत्री देंगे 28 करोड़ 86 लाख के विकास कार्यों की सौगात

जगदीशपुर के चमन महल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मुख्य कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामवासियों सहित आसपास के ग्रामीण शामिल होंगे। इस दौरान जगदीशपुर के रहवासी मुख्यमंत्री के प्रथम आगमन पर उनका अभिनंदन और स्वागत करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री कार्यक्रम में 28 करोड़ 86 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इनमें बहुप्रतिक्षित मार्ग लांबाखेड़ा से जगदीशपुर के कार्य का शिलान्यास करेंगे। यह मार्ग चार करोड़ 10 लाख 92 हजार रुपये की लागत से बनाया जाएगा। इसके अलावा भदभदा से निपानिया जाट, लांबाखेड़ा से पिपरिया बाजखां, ईंटखेड़ी से औद्योगिक क्षेत्र अचारपुरा मार्ग, परेवाखेड़ा विद्युत केंद्र, ग्राम रूनाहा, ललरिया, सेमरीकलां, कचनारिया, जमूसरखुर्द, सिघोड़ा में एफएसटीपी निर्माण, गोबर गैस संयंत्र सहित अन्य कार्यों का शिलान्यास करेंगे। वहीं ग्राम पंचायत ईंटखेड़ी में 40 लाख से निर्मित मटेरियल रिकवरी फेसिलिटी सेंटर का लोकार्पण करेंगें।

बैरसिया में रखेंगे औद्योगिक पार्क की नींव

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बैरसिया तहसील में नए औद्योगिक पार्क की नींव रखेंगे। वह तीन लाख नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 112 करोड़ रुपये से अधिक की नेहरयाई समूह जल प्रदाय योजना सहित लगभग 212 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। वह नवीन औद्योगिक केंद्र के 25 करोड़ 88 लाख के विकास कार्यों के अलावा सुदूर ग्राम संपर्क योजना के कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     सिकल सेल स्क्रीनिंग में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य     |     भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर आभार व्यक्त कर प्राप्त किया आशीर्वाद     |     विधायक देवेंद्र जैन ने अपर सचिव को सौंपे मांग पत्र     |     निर्माण के 24 घंटे बाद ही नवनिर्मित सड़क के उड़े परखच्चे     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में रायसेन जिले को प्रदेश में मिला दूसरा स्थान     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने डिप्टी कलेक्टर का पद पर चयनित सुश्री आयशा अंसारी को किया सम्मानित     |     सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रीवा में लीडलैस पेसमेकर का सफलतापूर्वक किया गया इंप्लांट     |     डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने 2 उप स्वास्थ्य केन्द्र भवनों का किया लोकार्पण     |     सीएम राइज स्कूल में कान्वेंट स्कूलों जैसी मिलेगी शिक्षा – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     शहीद भीमानायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोलर एनर्जी सर्टिफिकेट कोर्स प्रारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811