Let’s travel together.

संगत संस्था ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में निकाली जागरूकता रैली

0 130

अवसाद से बचने विद्यर्थियों को दी जानकारी

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
सोमवार को संगत संस्था द्वारा अम्बाड़ी रॉयल स्टार पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य दिवस के मौके पर जागरूकता रैली निकाली गई।संगत संस्था की एम पावर परियोजना के तहत रॉयल स्टार पब्लिक स्कूल में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया था। जो पूर्ण रूप से सफल रहा।इस अवसर पर स्कूली बच्चों के मन को स्वस्थ्य रखने हेतु रोचक विषयों से परिचित करवाया गया। अवसाद से कैसे बचा जा सकता है। एवं अवसाद क्या है। इत्यादि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही एक जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया। इस रैली में बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं स्कूल का स्टाफ, आशा सुपरवाइजर, आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। इसी के साथ दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर एक कार्यशाला का आयोजन भी संगत संस्था की तरफ से किया गया। इस कार्यशाला में दीवानगंज स्वास्थ्य केंद्र मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर माथुर, आयुष अधिकारी, सहयोगी स्टाफ एवं संगत संस्था की तरफ से जिला समन्वयक प्रशांत शर्मा, हैप सुपरवाइजर गौरीशंकर द्विवेदी, बृजेश पाराशर विशेष रूप से मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे-18 पर  पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 चालान, 3,900 रुपए जुर्माना वसूला     |     बहेसर तुलसी में होगा लोकार्पण और भूमिपजन करोड़ो की मिलेगी सौगात      |     चरित्र पर संदेह के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |     वरिष्ठ फिल्म-टीवी अभिनेत्री मीनू सिंह का 75वाँ जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया     |     भाजपा की जिला स्तरीय बृहद बैठक 9 अगस्त को भगवती गार्डन  में  आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811