Let’s travel together.

मंडीदीप में निकली भव्य श्रीराम बारात, श्रद्धा और आस्था का उमड़ा सैलाब

0 101

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

मंडीदीप  में धार्मिक उल्लास और आस्था का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला जब गुरुवार की शाम को भव्य श्रीराम बारात धूमधाम से निकाली गई। गणेश चौक से प्रारंभ हुई इस शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा और जगह-जगह बारात का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन श्री राम बारात गणेश चौक युवा उत्सव समिति द्वारा किया गया था। बारात में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और भरत-शत्रुघ्न की झांकियों ने सभी का मन मोह लिया।

मुख्य आकर्षण रहे – बालाजी डीजे इवेंट, भव्य राम दरबार, नृसिंह अवतार की प्रस्तुति, बाहुबली हनुमान जी, राधा कृष्ण भगवान की झांकी, भव्य आदिवासी झांकी और आधुनिक मॉडल फोटोग्राफी।

पूरे नगर में बारात के स्वागत के लिए जगह-जगह तोरणद्वार और पुष्प वर्षा की गई। भक्तिमय माहौल में गूंजते जय श्रीराम के नारों ने वातावरण को अलौकिक बना दिया।

आयोजन में रामदेव बाबा रामलीला मंडल मंडीदीप का विशेष सहयोग रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तीन महीने में चोर नहीं पकड़ पाई बरेली पुलिस     |     डिजिटल जनगणना में शिवपुरी का नवाचार: देश में पहली बार नेविगेशन से जोड़ा HLBC, बाउंड्री का भ्रम खत्म     |     लोजपा की टीम; प्रदेश में संगठन विस्तार और जमीनी मजबूती पर हुई सार्थक चर्चा     |     पीड़ितों की समस्याओं का मौके पर समाधान कराने वाले एडिशनल एसपी कमलेश कुमार खरपुसे को मिला रुस्तमजी अवार्ड     |     जिले के 27 भाजपा मंडलों में प्रभारी और सह प्रभारियों की घोषणा     |     श्रीराम कथा भवसागर से पार उतारती है – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल     |     बूँद बूंद पानी को तरसे ग्रामीण,हर घर नल जल योजना हुई फेल     |     आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश,भीषण गर्मी से मिली राहत     |     नाबालिग के लापता होने से दुष्कर्म के आरोप तक की कहानी,गरमाई सियासत     |     जून की तपिश में गहराया जल संकट, अंबाडी पंचायत ने शुरू कराई बोरों की सफाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811