Let’s travel together.

अवैध शराब बिक्री बंद कराने 40 महिलाओं ने घेरा पंचायत कार्यालय

0 144

–नायब तहसीलदार के नाम ज्ञापन देकर बोली जल्द हो कार्रवाई

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
सोमवार को मेढ़की गांव की 40 महिलाओं ने अवैध शराब बिक्री को लेकर पंचायत कार्यालय का घेराव कर दिया। पंचायत सचिव जावेद अंसारी को सांची नायब तहसीलदार के नाम ज्ञापन सौंपकर हाइवे पर अवैध रूप से दुकान का संचालन कर बिक रही शराब को बंद कराने की चेतावनी दी। और कहा कि अगर शीघ्र ही हमारी सुनवाई नही की गई तो हाइवे पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान मेढ़की गांव की राम बाई, पूनम बाई, विनीता बाई, सीमा बाई, सुशीला बाई, वैजयंती बाई, उर्मिला बाई, ताराबाई सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि कई वर्षों से हाइवे पर अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। जिसकी वजह से हमारे घरों में व गांव में आए दिन लड़ाई झगड़े की घटनाएं घटित हो रही हैं। पहले भी कई बार आवेदन दिए हैं लेकिन कोई सुनवाई नही होती है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह अवैध गतिविधियों को समाप्त करने के विरुद्ध अभियान चला रहे हैं। वहीं हमारे गांव में खुलेआम शराब की बिक्री हो रही है। जिस पर ज़िम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नही की जा रही है। जिससे इन अपराधी प्रव्रत्ति के लोगों के होंसले बुलंद हैं। अगर इन पर शीघ्र ही कार्रवाई नही की गई तो हाइवे पर आंदोलन किया जाएगा। वहीं जब पंचायत कर्मी ने इस मामले की जानकारी सांची नायब तहसीलदार नियति साहू को दी तो उन्होंने तत्काल पुलिस भेजकर अवैध रूप से शराब दुकान का संचालन कर रहे व्यक्ति को गिरफ्तार करवा दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मजदूरों की कमी से धान कटाई में आई तेजी, खेतों से फसल घर लाने की जद्दोजहद में जुटे किसान     |     घने कोहरे में कुलहड़िया के अंधे मोड़ पर पलटा वाहन, चालक घायल, बड़ा हादसा टला     |     दीपावली की तैयारियों में जुटे कुम्हार, दिन-रात बना रहे मिट्टी के दीये और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां     |     हाईवे-18 पर बस चालकों की मनमानी, जहां मन हुआ वहीं रोक दी यात्री बस     |     भैंसरा में जमीयत उलेमा कमेटी का गठन     |     देश के विकासशील राज्यों में मध्यप्रदेश सबसे आगे है – उप मुख्यमंत्री      |     रीवा के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की व्यवस्थाओं से एनएबीएच टीम संतुष्ट     |     उप मुख्यमंत्री ने हिनौती गौधाम में 2 नवीन गौ शेड का किया लोकार्पण, पहुंच मार्ग का भूमि पूजन     |     उप मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ     |     लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत आयोजित ‘प्रमुख नागरिक गोष्ठी’ में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811