Let’s travel together.

स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त संचालक ने आगनबाड़ी का किया निरीक्षण

0 165

आरोग्य केंद्र में ली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त संचालक डॉ. नीरा चौधरी ने रायसेन जिले के सांची विकासखंड अंतर्गत आने वाले कुल्हाड़ीया आंगनबाड़ी केंद्र एवं आरोग्य केंद्र का निरीक्षण करने के लिए पहुंची। यहां पर उन्होंने महिलाओं को मिलने वाली प्रसव सुविधाओं सहित आम लोगों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने इस मौके पर कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलना चाहिए। इस हेतु शासन स्तर से विभिन्ना प्रकार की योजनाओं सहित अन्य प्रकार के उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का वास्तविक क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान दीवानगंज क्षेत्र स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल ऑफिसर डॉ एके माथुर ने संयुक्त संचालक को क्षेत्र की जानकारियों से अवगत कराया। वहीं डॉ नीरज चौधरी ने आंगनवाड़ी में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता की भी जांच की। एवं मौके पर मौजूद एनएम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता से भी जानकारी ली। वहीं मौके पर मौजूद हितग्राहियों से चर्चा कर मोके पर ही अधिकारी कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |     रातापानी टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघिन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार      |     रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811