Let’s travel together.

अज्ञात कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, चालक सहित रोड क्रॉस कर रही बुज़ुर्ग महिला घायल

0 154

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

शुक्रवार दोपहर एक तेज़ रफ़्तार कार ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल चालक और रोड क्रॉस कर रही बुज़ुर्ग महिला को गंभीर चोटें आईं हैं। सलामतपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनो घायलों को डायल हंड्रेड की मदद से तत्काल सांची स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हेतु भर्ती कराया है।सलामतपुर पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार दोपहर के समय भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 के सलामतपुर

 

एसबीआई बैंक के पास एक अज्ञात तेज़ रफ़्तार कार ने मोटरसाइकिल एमपी40 एमडब्लू 2271 में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल चला रहे लीलाकिशन पिता पूरन सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम पुअरिया थाना नटेरन जिला विदिशा व रोड क्रॉस कर रही बुज़ुर्ग महिला छोटी बाई पत्नी श्यामलाल प्रजापति उम्र 50 वर्ष निवासी रातातलाई सलामतपुर को चेहरे व हाथ पैर में गंभीर चोटें आईं हैं। वहीं अपने गांव पुअरिया से भोपाल जा रहे युवक लीलाकिशन जो मिस्त्री का काम करता है को भी सर व चेहरे पर चोटें आईं हैं। कार चालक मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस की मदद से तत्काल घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सलामतपुर पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। सलामतपुर थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि एक्सीडेंट वाले मामले में अज्ञात कार चालक का पता लगाया जा रहा है। वहीं दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार अस्पताल में कराया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811