Let’s travel together.

मंदिर से पैदल घर जा रहे 48 वर्षीय व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, गंभीर चोट होने पर भोपाल रेफर

0 148

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

शुक्रवार दोपहर के समय भोपाल विदिशा स्टेट हाईवे 18 पर सलामतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मंदिर से अपने घर पैदल जा रहे एक व्यक्ति को तेज़ रफ़्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से 48 वर्षीय व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। जिसे प्राथमिक उपचार उपरांत भोपाल के अस्पताल रेफर किया गया है। दीवानगंज पुलिस ने मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार दोपहर के समय सागर की और से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 के दीवानगंज ढोलाघाट मंदिर से पैदल घर जा रहे 48 वर्षीय श्यामलाल मीणा निवासी ग्राम बरजोरपुर को टक्कर मार दी। टक्कर से श्यामलाल मीणा गंभीर रूप से चोटें आईं हैं। जिनका दीवानगंज प्राथमिक उपचार स्वास्थ्य केंद्र में कराने के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया है।वहीं सूचना मिलते ही मौके पर सलामतपुर थाना क्षेत्र की दीवानगंज चौकी पुलिस मोके पर पहुंची। पुलिस ने कार को चौकी के सामने पकड़ लिया। औए कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। दीवानगंज चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि बरजोरपुर निवासी 48 वर्षीय श्यामलाल मीणा जो ढोलाघाट मंदिर से लौट रहे थे। तभी भोपाल विदिशा हाईवे पर स्थित पुलिया के पास एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे श्यामलाल मीणा घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया है।वहीं कार चालक के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |     रातापानी टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघिन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार      |     रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811