Let’s travel together.

मप्र मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री नरेन्द्र कुमार जैन का कार्यकाल पूर्ण

0 126

आयोग परिवार ने दी भावभीनी विदाई

धीरज जॉनसन की रिपोर्ट

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के  अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री नरेन्द्र कुमार जैन का शुक्रवार, सात अक्टूबर 2022 को कार्यकाल पूर्ण हो गया। कार्यकाल पूर्णता के मौके पर आयोग अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री जैन को आयोग परिवार द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। आयोग के माननीय सदस्य श्री मनोहर ममतानी, माननीय सदस्य श्री राजीव कुमार टंडन, आयोग में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री बीबी शर्मा ने इस मौके पर आयोग अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री जैन को सफलतापूर्वक कार्यकाल पूर्ण करने पर शुभकामनाएं दी और न्यायमूर्ति श्री जैन के गरिमामय व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।

आयोग परिवार द्वारा न्यायमूर्ति श्री जैन को शाॅल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह के रुप में  राजा भोज की लघु प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर श्रीमती मधुबाला नरेन्द्र कुमार जैन, श्रीमती भावना मनोहर ममतानी, आयोग में पूर्व में पदस्थ रहीं एडीजी श्रीमती सुषमा सिंह, आयोग के सभी अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। मालूम हो कि न्यायमूर्ति श्री जैन सिक्किम हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधिपति रहे। सेवानिवृत्ति के पश्चात् न्यायमूर्ति श्री जैन ने 30 अप्रैल 2018 को मप्र मानव अधिकार आयोग में माननीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था और सात अक्टूबर 2022 को आपका यह सफल कार्यकाल पूर्ण हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सौतेले भाइयों पर धोखाधड़ी कर जमीन बेचने का आरोप     |     नमो शिवपुरी का पर्यावरण संकल्प: मेडिकल कॉलेज में ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर शिवपुरी कॉलेज में पौधारोपण: छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ     |     हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |     असामाजिक तत्वों द्वारा शमशान मे रखी पानी की टंकी मे तोड़ फोड      |     धरसींवा को मिली उप रजिस्ट्रार कार्यालय की सौगात, 60 गांवों के ग्रामीणों को रायपुर की दौड़ से मिली मुक्ति     |     बारिश से पहले सड़क-पुलिया नहीं बनी तो चार माह कट जायेगा गांव का संपर्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811