Let’s travel together.

मुखर्जीनगर मे हुई हत्या के तीनो आरोपी 24 घंटे मे गिरफ्तार

0 154

विदिशा। थाना कोतवाली विदिशा पुलिस ने हत्या के तीनो आरोपियो को 24 घण्टे में ही गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

उल्लेखनीय है कि 06 अक्टूबर 22 को फरियादी शुभम सेन पिता राकेश सेन निवासी मुखर्जीनगर विदिशा ने थाना कोतवाली विदिशा मे आकर मुखर्जीनगर निवासी बंटी उर्फ अभिषेक मौर्य पिता श्यामकुमार उम्र 32 वर्ष, मुकेश मौर्य पिता श्यामकुमार उम्र 34 वर्ष व सरवन रैकवार पिता रमेश रैकवार उम्र 23 वर्ष के विरूद्द रिपोर्ट लेख करायी की आरोपी बंटी मौर्य द्वारा बहन से बात करने का प्रयास करने को लेकर विवाद होने पर उक्त तीनो लोग तलवार, चाकू, डंडा लेकर उसे मारने उसके पीछे दौड़े तो वह घर के अंदर चला गया उक्त तीनो को रोकने के लिये उसके पिता राकेश सेन दरवाजे के पास आये तो तीनो ने तलवार, चाकू व डंडे से जान से मारने की नीयत से प्राणघातक हमला कर दिया जिससे उन्हें शरीर में जगह जगह चोटे आयी है खून बह रहा है इलाज के लिये भाई दीपक पड़ोसी के साथ घायल पिताजी को अस्पताल लेकर गया है और वह रिपोर्ट करने थाना आया है। तत्काल पुलिस टीम को जिला अस्पताल व घटनास्थल पर रवाना कर शुभम की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 535/2022 धारा 294,307,506,34 भादवि की पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। रात्रि मे ही विदिशा अस्पताल से हमीदिया अस्पताल भोपाल रिफर होने पर जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त घायल की मृत्यु हो गई है। प्रकरण मे धारा 302 भादवि का ईजाफा किया जाता है।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डा. मोनिका शुक्ला के निर्देशन मे तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विदिशा समीर यादव व नगर पुलिस अधीक्षक विदिशा विकास पांडेय के मार्गदर्शन मे तत्परता से टीम का गठन किया गया द्वारा प्रकरण में सतत् पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन दिया गया ।

पुलिस टीम के द्वारा अथक प्रयास और तत्परता से 07 अक्टूबर 2022 को चंद घंटे मे उक्त जघन्य अपराध के दोनो आरोपी बंटी उर्फ अभिषेक मौर्य मुकेश मौर्य को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त तलवार व चाकू को जप्त कर माननीय के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा उक्त दोनो आरोपी को जेल भेजा गया है एवं एक आरोपी सरवन रैकवार को भी गिरफ्तार प्रकरण मे जप्तशुदा आलाजरर किया गया है एवं विवेचना की जा रही है।

उक्त आरोपी की गिरफ्तारी में करने मे निरीक्षक आशुतोष सिंह राजपूत थाना प्रभारी कोतवाली, उपनिरीक्षक के.के.पावर, उपनिरीक्षक रणवीर सिंह, उनि अनिल राय, उनि गुंजन पटेल सउनि संजय नामदेव, पुत्र राधेलाल बरकड़े, पीआर केशव शर्मा, पी.आर राकेश लोधी, पी.आर. नीरज सिसोदिया, पी.आर. हरवेंद्र सिंह, आर.के. राजेश रघुवंशी, सुमित सारठे, शिवभान सिंह, आर.के. आकाश राणा, सुरेश रघुवंशी, अजय सिकरवार, संदीप जाट, आर. रामशिव मिश्रा, आर. सत्येन्द्र रावत का सराहनीय योगदान रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811