Let’s travel together.

ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति से जुड़े बैंक कर्मियों की सेवानिवृत्ति पर हुई सम्मानपूर्वक विदाई

0 187

सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी की ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति के सक्रिय समाजसेवी सदस्यों के सेवानिवृत्ति पर उनका सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मध्यांचल ग्रामीण बैंक से जुड़े नीरज अग्रवाल और सुशील अवस्थी बीते दिनों बैंकिंग सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। इन दोनों ही बैंक कर्मियों की सेवानिवृत्ति पर उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति के द्वारा होटल मातृश्री में यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति के सदस्यगण, मध्यांचल बैंक से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

मध्यांचल ग्रामीण बैंक अपनी सेवाएं देने वाले समाजसेवी नीरज अग्रवाल एवं सुशील अवस्थी को बैंकिंग सेवा से निवृत्त होने पर सम्मान पूरा विदाई दी गई। इस कार्यक्रम में ग्रामीण बैंक समाजसेवा समिति के संयोजक एसकेएस चौहान , ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती रक्षा श्रीवास्तव मध्यांचल ग्रामीण बैंक ऑफिसर आर्गेनाईजेशन के अध्यक्ष जय कृष्ण शुक्ला, मध्यांचल बैंक कर्मी राजीव श्रीवास्तव, वेद प्रकाश भार्गव, संजीव त्रिपाठी, विजय अहिरवार, अतुल प्रताप सिंह, आशुतोष अवस्थी, मोहित दुबे ,अवनीश शर्मा, रेडक्रॉस समिति के पूर्व सचिव डॉ सीपी गोयल, वरिष्ठ पत्रकार डॉ अजय खेमरिया, भारत विकास परिषद के सदस्य एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण बैंक आर्य समाज रोड शाखा प्रबंधक गुंजन जैन द्वारा किया गया। ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति के संयोजक एसकेएस चौहान ने अपने उद्बोधन में नीरज अग्रवाल के बैंक एवं समाज के प्रति कर्तव्यनिष्ठा ग्रामीण बैंक को ऊंचाइयों पर ले जाने हेतु किए गए कार्य समाज सेवा समिति में सक्रिय भागीदारी की प्रशंसा की। साथ ही सुशील अवस्थी के सौम्य सरल स्वभाव के बारे में बताया। साथ ही अन्य ग्रामीण बैंक कर्मियों द्वारा अपने अपने उद्बोधन में कविता एवं गायन के द्वारा नीरज अग्रवाल एवं सुशील अवस्थी के बारे में बताया। सेवानिवृत्ति के उपरांत सभी सदस्यों के द्वारा दोनों ही बैंक कर्मियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811