Let’s travel together.

प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह और जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में सदस्यता अभियान को मिली जबरदस्त सफलता

0 211

रायसेन। उदयपुरा विधानसभा के बरेली, उदयपुरा, और देवरी मंडलों में भाजपा के प्रदेश प्रभारी  डॉ. महेन्द्र सिंह ने सदस्यता अभियान के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने डिजिटल माध्यम से सैकड़ों नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ा। इस अभियान का उद्देश्य न केवल पार्टी के जनाधार को बढ़ाना था, बल्कि भाजपा की विचारधारा और राष्ट्रसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना भी था।

डॉ. महेन्द्र सिंह ने अपने उद्बोधन में भाजपा की नीतियों, विकास कार्यों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे देश के सर्वांगीण विकास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा का सदस्य बनना सिर्फ एक राजनीतिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रसेवा के प्रति एक समर्पण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस अभियान को पूरे समर्पण के साथ आगे बढ़ाएं, ताकि पार्टी की जड़ें और गहरी हों।


इस विशेष अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा ने भी अपने विचार रखे और कहा कि यह सदस्यता अभियान पार्टी के विस्तार और संगठनात्मक मजबूती का एक अहम हिस्सा है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों, नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों सहित सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की।
कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता, नगर परिषद के अधिकारी, और अन्य गणमान्य लोगों ने इस अभियान को सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान दिया। यह अभियान एक उत्सव जैसा प्रतीत हो रहा था, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

न्यूज़ सोर्स- हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811