Let’s travel together.

अखिल भारतीय विघाभारती के तत्वाधान मे जिला स्तरीय वौद्धिक एवं क्रीड़ा प्रतियोगिताए संपन्न

0 117

– डेढ़ सैकडा से अधिक भैया, बहिनों ने शामिल होकर किया उतकृष्ट प्रदर्शन

  रंजीत गुप्ता शिवपुरी

अखिल भारतीय विधाभारती के तत्वावधान मे ग्राम भारती शिक्षा समिति द्वारा  आयोजित जिला स्तरीय क्रीड़ा, बौध्दिक प्रतियोगिताओं का आयोजन ,भैया, बहिनों को प्रमाण पत्र,शील्ड, और मेडल प्रदान ,कर हर्षोल्लास के साथ सम्मपन हुई।

ग्राम भारती  जिला शिवपुरी द्वारा आयोजित खेलखूद समारोह सरस्वती शिशु मंदिर अस्पताल  चौराहा पर  आयोजित की गई  जिसमें ग्राम भारती द्वारा संचालित  एक दर्जन से अधिक विद्यालयो से डेढ सैकड़ा  से अधिक भैया बहिनो ने  भाग लिया ,जिसमे एथलेटिक्स में बिजरोनी ,इंदार ,मनपुरा ,खोड़, सेमरी ,खातौरा , विद्यालयो के भैया बहिनो ने  उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जीत दर्ज की, वही वौद्धिक प्रतियोगितायो में सिरसौद छितरी ,  आम्हारा ,कुटवारा  सहित विद्यालयो के भैया बहनों ने अपना परचम लहराया , पुरस्कार वितरण ग्रामभारती जिला अध्यक्ष बीरेन्द्र  शर्मा , ग्वालियर भाग प्रमुख श्री गोपाल शर्मा , सचिव श्री भवानी शंकर चौरसिया,जिला कोषाध्यक्ष श्री  मनोज सोनी, जिला प्रमुख श्री मुकेश दांगी , सहित सभी अतिथियो ने  प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने बाले  भैया ,बहनों को  प्रमाण पत्र,शील्ड, मेडल द्वारा सम्मानित कर उत्साह वर्धन किया। आगामी  राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओ में सफलता की शुभकामनाएं दी, सभी विद्यालयों से प्रधानाचार्य एवं आचार्य दीदीयां उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस कंटेनर से अवैध रिफिलिंग का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     सावन में फिर जीवंत हुई झूले की परंपरा     |     सत्ती स्कूल में पौधारोपण, स्वच्छ और स्वस्थ भारत का दिया संदेश     |     किराया बढ़ा, भीड़ भी बढ़ी: भोपाल-विदिशा हाईवे पर बसों में यात्रियों की जान से खिलवाड     |     झुमरीतिलैया,नवनिर्माण जैन मंदिर मे भगवान विराजमान के 9 वेदी का भव्य शिलान्यास     |     बिरगांव के बाद उरकुरा में पानी की समस्या के समाधान के लिये एक बड़ा कदम-इकराम अहमद      |     मंहगाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रर्दशन     |     उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी,कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद     |     रीवा को मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811