देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन
कुछ दिन पहले नगर के पुष्पा विद्यालय की शिक्षिका के द्वारा जैन मुनि के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना उनको महंगा पड़ गया । जैन समाज के आवेदन पर पुलिस ने कार्यवाही करते भादवि की धारा 295 (ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
जैसा कि कुछ दिन पहले श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन समिति द्वारा शुक्रवार को सिलवानी थाने पहुँचकर पुष्पा विद्यालय की शिक्षिका के द्वारा जैन मुनि के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर कार्यवाही की मांग को लेकर थाना प्रभारी मायासिंह को आवेदन दिया गया था। जिसको थाना प्रभारी ने गंभीरता से लेकर इसकी जांच कराई एवं शिक्षक व अभिभावक एवं बच्चों से पूछताछ के बाद एफ आई आर दर्ज की।
ज्ञापन में उल्लेख किया था कि नगर के पुष्पा विद्यालय की प्राचार्य सिस्टर सोफिया द्वारा जैन मुनियों और भगवान के विरुद्ध बच्चों के समक्ष अपशब्द एवं गलत तथ्यों के साथ अभद्र टिप्पणी की है। जिससे जैन समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। अभद्र टिप्पणी से जैन समाज मे दुःख और रोष व्याप्त है। समाज ने पुष्पा विद्यालय की प्राचार्य सिस्टर सोफिया के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की मांग की थी। जिसमें सिलवानी थाना प्रभारी माया सिंह के द्वारा एफ आई आर दर्ज की गई ।