Let’s travel together.

खराब सड़क के एक टुकड़े को सही नहीं करवा पा रहे दो विभाग, जनता परेशान

0 177

– शिवपुरी रेलवे स्टेशन को जाने वाली रोड की हालत खराब

– नपा और रेलवे की लापरवाही से जनता परेशान

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के सर्किट हाउस रोड से बाईपास होते हुए रेलवे स्टेशन को जाने वाले रोड की हालत इस समय खराब है। इस मार्ग पर सीसी सड़क के आगे रेलवे स्टेशन के लिए जाने वाली रोड पर एक बड़ा गड्ढा है। इस गड्ढे में पानी भरा होने से यहां से निकलने वाले राहगीर परेशान हैं। बायपास मार्ग से रेलवे स्टेशन तक यहां पर जो सीसी सड़क जाती है वह सड़क नगरपालिका के जिम्मे आती है जबकि दूसरी ओर एक छोटा टुकड़ा रेलवे के अंतर्गत आता है लेकिन दोनों ही विभाग के अड़ियल रुख के कारण एक छोटा सा सड़क का टुकड़ा सही नहीं हो पा रहा है और यहां बड़ा गड्ढा हो गया है जिसमें पानी भरा रहता है।
इस मार्ग पर बारिश के दिनों में तो और भी बदतर हालत हो जाती है लेकिन इस समय बारिश नहीं हो रही है इसके बाद भी यहां पर एक बड़ा गड्ढा में पानी भरा हुआ है। यहां की सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है यहां से निकलना दूभर है पैदल यात्री तक नहीं निकल पा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मामले में रेलवे और नगर पालिका के अधिकारियों को अवगत कराया गया है। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि इस मार्ग को सही करने का काम नगरपालिका का है। नगर पालिका और रेलवे एक दूसरे पर जिम्मेदारी टाल रहे हैं। एक छोटा सा सड़क का टुकड़ा दो विभाग के आपस में सामंजस ना होने के कारण सुधर नहीं पा रहा है जिसके कारण लोग परेशान है। रेलवे स्टेशन जाने वाले लोगों का कहना है कि बाईपास सर्किट हाउस रोड से सीधे तौर पर शॉर्टकट रास्ते से रेलवे स्टेशन पहुंचा जा सकता है लेकिन इस मार्ग को सुधारने पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिसके कारण रेलवे स्टेशन जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जायसवाल निको स्टील प्लांट में श्रमिक की मौत, परिजन और ग्रामीण फैक्ट्री गेट पर धरने पर बैठे     |     संस्कृत विश्वविद्यालय रीवा परिसर के लिए पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य की उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने की समीक्षा     |     शिवपुरी नगर पालिका परिषद की बैठक हंगामेदार, कुछ मिनट में ही समाप्त     |     कोर्ट रोड गर्ल्स स्कूल के पास एक्टिवा में लगी आग, अफरा-तफरी का माहौल     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साईखेड़ा में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जाँच एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     दीपावली से पहले एक्शन में प्रशासन, एसडीएम प्रियंका भलावी ने किया सुल्तानगंज बाजार का औचक निरीक्षण     |     किसानों की समस्याओं को लेकर किसान जागृति संगठन ने सौंपा मांगपत्र, कर्जमाफी से लेकर खाद-बिजली तक उठाए मुद्दे     |     SIR कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं राष्ट्रीय कर्तव्य है     |     त्योहारों के मद्देनजर मिलावट पर सख्ती, जिले में 44 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए     |     धरसींवा में 21 नवंबर से शुरू होगी विधायक की ‘सेवा संवाद यात्रा’, 144 गांवों तक पहुंचेंगे अनुज शर्मा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811