Let’s travel together.

2 अक्टूबर गांधी जयंती पर 310 फलदार वृक्षों का किया वृक्षारोपण

0 182

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सिलवानी जनपद के ग्राम मगर मौली में आज 2 अक्टूबर पर विशाल वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर वृक्षारोपण संपन्न हुआ ।जिसमें ग्रामीण जन एवं जनप्रतिनिधि द्वारा लगभग 310 वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया । जिसमें आम के 200, कटहल 30,आंवला 20,सीताफल 20 ,करोदा 20, गुलमोहर  20,पौधे लगाए गए ।

शासकीय भूमि खसरा 58(s) गाँव का बगीचा में 310 फलदार पौधे लगाए गए

वृक्षारोपण में सभी लोगों के द्वारा यह प्रण भी ले कि हम सभी इस वृक्षारोपण के साथ जब भी किसी उत्सव या जन्मदिन या शादी विवाह पड़ने पर कम से कम अपने घर में एक पेड़ जरूर लगाएं साथ में उपहार स्वरूप ही हम पौधे देने का प्रचलन अगर बनाने की कोशिश करें। जिससे कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाए जाएं और पूरा प्रदेश हरित क्रांति के रूप में स्थापित हो यह उद्गार विशेष अतिथि के रुप में मुकेश राय ने दिए । अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रवि मांडरे ने कहा कि हम सभी पूरी कोशिश करें कि जिन वृक्षों को हमारे द्वारा लगाया गया उनकी हम रक्षा सुरक्षा भी करें। जिससे वह फलीभूत हो सके वृक्ष लगाना ही नहीं उसकी देखभाल करना भी हमारा प्रथम कर्तव्य है आप सभी ने इस अभियान में भाग लिया लेकिन सभी ग्रामवासी इन वृक्षों को लगाने के बाद इनकी देखरेख भी जरूर करें। जिससे कि वह आगे चलकर एक विशाल वृक्ष का रूप ले और आपके बच्चे इन फलों का सेवन करें आप उनका सेवन करें।


जिसमें मुख्य रुप से किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुकेश राय , अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रवि मांडरे,महेश विश्वकर्मा राकेश विश्वकर्मा प्रदीप विश्वकर्मा राजेंद्र विश्वकर्मा प्रमोद विश्वकर्मा बृजेश आदिवासी पूरन अहिरवार परसोत्तम गोकुल लखन पाल सुंदर पाल महेश आदिवासी रामस्वरूप रघुवंशी अमृत चौकीदार राजेश आदिवासी हरिशंकर आदिवासी कृपाल आदिवासी महेश आदिवासी भूरा आदिवासी वीरान आदिवासी कैलाश आदिवासी प्रकाश विश्वकर्मा प्रकाश आदिवासी आदिवासी लक्ष्मी आदिवासी अर्जुन आदिवासी भगवानी आदिवासी इंदर आदिवासी गोपाल आदिवासी पप्पू मेहरा छोटे ठाकुर रमेश मेहरा गोलू विश्वकर्मा सुखराम आदिवासी उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

17 मई को भोपाल में गूंजेंगे मेलोडीज ऑफ बॉलीवुड      |     भीषण गर्मी में चल रहा जनगणना कार्य,एसडीएम ने किया निरीक्षण      |     जनगणना का पहला चरण ,एसडीएम का सघन निरीक्षण      |     सिंधिया के संसदीय क्षेत्र शिवपुरी में 15 दिन से ठप पेयजल सप्लाई, कट्टी लेकर पानी के लिए भटक रही जनता       |     रायसेन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती की योजना बना रहे 10 आरोपी गिरफ्तार, 7 वारदातों का खुलासा     |     जनगणना तैयारियों का जायजा लेने दीवानगंज पहुंचे एसडीएम, सर्किल-3 का किया निरीक्षण     |     छह साल की मासूम से दुष्कर्म मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सौंपा ज्ञापन     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से एम्स भोपाल के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट     |     हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर सविमर्श ‘प्रणाम !उदंत मार्तण्ड’ का आयोजन भारत भवन में 8 मई से      |     NCERT की किताबें महंगी: कक्षा 9 की विज्ञान 205, गणित-हिंदी 115 रुपए की; अभिभावकों पर बढ़ा बोझ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811