Let’s travel together.

शिक्षा तंत्र नशे में : मामा कब होगी शराबी शिक्षकों पर कार्यवाही ब्लॉक संसाधन केंद्र के अधिकारी शराब के नशे में

0 388

अभिषेक असाटी बक्सवाहा

शराबी शिक्षकों के बाद शराबी अधिकारी नशे में शिक्षा के मंदिर में पहुंच रहे है जब शिक्षा विभाग के अधिकारी ही शराब के नशे में अपने ऑफिस में बैठे हो तो विकासखंड के स्कूल के सभी शिक्षकों पर कार्यवाही कैसे हो सकती है।
मामला बक्सवाहा विकासखंड का है जहां लगातार शिक्षक और अधिकारी नशे में धुत होकर स्कूल और ऑफिस पहुंच रहे है ऐसा ही मामला आज बक्सवाहा की ब्लॉक संसाधन केंद्र “बीआरसी” में देखने को मिला जहां बीआरसी के पद पर बैठे महेश विश्वकर्मा शराब के नशे में मिले।
जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मोती यादव एवं उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर द्वारा बक्सवाहा बीआरसी का निरीक्षण करने पहुंचे तो बीआरसी बक्सवाहा अपने ऑफिस में नहीं मिले फोन लगाने पर बीआरसी कुछ समय बाद अपने ऑफिस में आकर बैठ गए नशे में धुत बीआरसी महेश विश्वकर्मा अपने होश में नहीं थे ।


जिसके बाद उन्होंने किसी भी प्रकार की बात करने से मना कर दिया जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मोती यादव द्वारा जब शराब पीने के बारे में पूछा और कहा कि आपका मेडिकल कराना है लेकिन शराबी अधिकारी मौके से बहाना बनाकर निकल गए।
दूसरा मामला पड़रिया माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला का है जहां शराब के नशे में बीआरसी द्वारा अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया जिसके बाद स्कूल में पदस्थ प्राचार्य द्वारा पंचनामा तैयार कर उच्च अधिकारी के लिए प्रस्तुत किया गया हइसके पहले भी बक्सवाहा विकासखंड के निमानी और रईयन स्कूलों के प्राचार्य की शिकायत शराब के नशे में होने के कारण की गई थी ।

आर पी लखेर डी पी सी अधिकारी का कहना है कि आपके द्वारा ये मामला संज्ञान में आया है जल्द ही इनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्रशासनिक उदासीनता: दबंगों ने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा, दलित परिवार खरीफ की बोबनी के लिए मोहताज     |     धरसींवा विधानसभा के सभी मंडलों में विधायक अनुज शर्मा का पुतला दहन     |     उदयपुरा में किसानों का फूटा गुस्सा, मूंग खरीदी और समर्थन मूल्य की मांग को लेकर निकाली ट्रैक्टर रैली     |     आभाविप स्थापना दिवस पर होंगे सप्ताह भर कार्यक्रम     |     किसानों ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     सेवा भारती और जैक्वार के सहयोग से शिवपुरी में खुला प्लंबिंग प्रशिक्षण केंद्र       |     हर पौधा – हरित भविष्य की ओर एक कदम  नेवरा विद्यालय में अग्रवाल महिला मंडल ने किया वृहद वृक्षारोपण     |     भाजपा जिला कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित      |     ई टोकन व्यवस्था समाप्त की जाए किसान जागृति संगठन,सरकार को बड़े आंदोलन चेतावनी     |     मटक कुंड: प्रकृति प्रेमियों की पसंद,रोमांच और सुकून का संगम,बताया हीलिंग डेस्टिनेशन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811