Let’s travel together.

उपतहसील कार्यालय का शुभारंभ 20 को प्रतापगढ़ में विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत के द्वारा किया जाएगा।

0 229

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सिलवानी के आदिवासी बाहुल्य अंचल में उपतहसील कार्यालय प्रतापगढ़ का शुभारंभ दिनांक 20 सितम्बर को विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत के करकमलों द्वारा किया जायेगा इसके साथ रामपाल सिंह प्रतापगढ़ में देश के यशश्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के 72 वे जन्मदिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में मनाए जा रहे मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत हितग्राही लाभ वितरण भी करेंगे।

माननीय मुख्यमंत्री जी एवं माननीय विधायक सिलवानी विधानसभा ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत के निर्देश अनुसार जनजातीय क्षेत्रों में प्रशासन व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु एवं जनजातीय भाई बहनों को मध्यप्रदेश शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए 30-40 km दूर तहसील मुख्यालय तक न आना पड़े।इंस हेतु क्षेत्रीय आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए एवं राजस्व प्रशासन को सुदृढ करते हुए ग्राम प्रतापगढ़ में नई उपतहसील कार्यालय को प्रारंभ किया जा रहा है।

उप तहसील कार्यालय प्रतापगढ़ के कार्यक्षेत्र में दो राजस्व निरीक्षक व्रत प्रतापगढ़ जैथारी के कुल 23 पटवारी हल्के एवं 91 ग्राम सम्मिलित रहेंगे। जनजाति बाहुल्य इस क्षेत्र की कुल आबादी लगभग एक लाख है।

इस कार्य हेतु नायब तहसीलदार उप तहसील कार्यालय जैथारी/ प्रतापगढ़ में सप्ताह में दो दिवस सोमवार और गुरुवार को उपस्थित रह कर राजस्व के न्यायालीन एवं जनसमस्या निराकरण का कार्य करेंगे।

न्यायालय के ऑनलाइन आवेदन जैसे डायवर्जन नामांतरण अभिलेख दुरुस्ती सीमांकन बटांकन । इसके अतिरिक्त लोक सेवा केंद्र के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र खसरा खतौनी की नकल आदि का कार्य भी उप तहसील कार्यालय से किया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आधे दिन की छुट्टी से शुरू हुआ संघर्ष, अब दुनिया की महिलाओं के अधिकार की आवाज बनीं रंजीता प्रियदर्शनी     |     दूसरे दिन भी मना रक्षाबंधन, जगह-जगह कजलियों की निकाली गई शोभायात्रा,गाए सावन के मनभावन गीत      |     नपा की एएचपी योजना में जमीन के नहीं मिल रहे खरीदार, विकास कार्य अधूरे, 15 से 22 लाख रेट पर सवाल     |     गढ़ी कामधेनु गौशाला में हुआ गौ-पूजन     |     सहाकरिता विभाग के प्रमुख सचिव ने नेपियर ग्रास प्लांट का किया निरीक्षण     |     तिल्दा नेवरा श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन राजपूत का निधन     |     रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल पहुंचीं बहनें, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     अपना घर आश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर हाट बाजार में उमड़ी बहनों की भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार; खरीदारी से बढ़ी रौनक     |     दीवानगंज सहित 40 से अधिक गांवों में मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811