Let’s travel together.

महानायक क्रांतिवीर गोंडवाना सम्राज्य के महाराजा शंकर शाह एवं कुँअर रघुनाथ शाह जी के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

0 125

सिलवानी रायसेन । 1857 के महानायक क्रांतिवीर गोंडवाना सम्राज्य के महाराजा शंकर शाह वा कुवर रघुनाथ शाह जी के बलिदान दिवस पर ग्राम पंचायत चैनपुर के ग्राम गुटोरी मे भगवान भोलेनाथ के मंदिर प्रांगण पर बलिदान दिवस पर किया गया नमन।

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा युबा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मस्तराम जी द्वारा शंकर शाह रघुनाथ शाह जी की प्रतिमा माल्यार्पण एवम पौधारोपण किया गया ग्राम के दर्जनों लोगों ने शंकर शाह रघुनाथ शाह जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर कुमकुम पुष्प तिलक लगाकर किया गया कार्यक्रम मैं पप्पू ठाकुर ने महानायक क्रांतिवीर महाराजा शंकर शाह रघुनाथ शाह जी के जीवन परिचय इतिहास के बारे में बताया ग्राम पंचायत चैनपुर के गुटोरी गांव में शंकर शाह रघुनाथ शाह जी के 165 बे बलिदान दिवस समारोह आयोजित किया गया ग्राम पंचायत चैनपुर के ग्राम गुटोरी भगवान भोले नाथ मंदिर में 1857 के महानायक क्रांति वीर गोंडवाना साम्राज्य के महाराजा शंकर शाह व कुंवर रघुनाथ शाह का 165 वां बलिदान दिवस मनाया गया ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि पप्पू ठाकुर ने कहा कि बावनगढ़ गोंडवाना साम्राज्य के अंतिम शासक महाराजा शंकरशाह मरावी ने अपने पुत्र युवराज रघुनाथशाह मरावी को संदेश दिया और युवराज रघुनाथ शाह मरावी से कहा कि कपटी अंग्रेज हमारे भारत भूमि में व्यापार करने के उद्देश्य से आए और देश की बागडोर अपने हाथ में लेकर धर्म संस्कृति को नष्ट कर ईसाई मिशनरियों में जबरदस्त शामिल कर रहे है। देश व धर्म पर हमला हो रहा है।

भारत इस अन्याय को अब बर्दाश्त नहीं करेगा। यह युद्ध हमारे लिए महत्वपूर्ण है। इस युद्ध में हम मर भी जाए तो हमें गर्व होगा। हम अपने देश मातृभूमि की रक्षा में समर्पित है। हमारे प्राण हमारे देश की सुरक्षा में काम आए, हम भारत की रक्षा में हर कदम आगे रहेंगे। पिता की बात को सुनकर युवराज रघुनाथ शाह मरावी गद-गद हो गए और अपने राज्य के सैनिकों को कहा कि हमें महाराज ने हुक्म दिया है। हम अपने वतन व भारतभूमि के सुरक्षा के लिए तैयार हो जाएं। अंग्रेजों को भारत से बाहर खदेडऩा हमारा परम कर्तव्य और धर्म है। अंग्रेज व्यापारी नहीं, अंग्रेजी कोई कंपनी नहीं, बल्कि ये भारत की सम्पत्ति को लूट कर विदेशों में जमा कर रहे हैं बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लाेग। पप्पू ठाकुर सरपंच प्रतिनिधि, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मस्तराम जी, रविंद्र जी, सत्यनारायण पुजारी, जगीराम,देवी सिंह, घनश्याम इमने सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811