Let’s travel together.

अतिथि विद्वानों की आईडी हैक का विभाग ने लिया संज्ञान

0 104

अतिथि विद्वान महासंघ ने प्रशासन का किया धन्यवाद

डॉ. अनिल जैन

भोपाल। महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों की आईडी पासवर्ड हैक करके च्वाइस फिलिंग कर दी गई थी जिससे अतिथि विद्वानों में काफ़ी आक्रोश था।जिसकी शिकायत अतिथि विद्वानों ने आयुक्त दीपक सिंह उच्च शिक्षा विभाग वा ओएसडी डॉ अनिल राजपूत से की थी साथ ही एफआईआर भी अपने निकटतम साइबर सेल और थाने में करवाई थी।दुर्भाग्य की बात है की अतिथि विद्वान महासंघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ आशीष पांडेय की भी आईडी हैक की गई जिनका ट्रांसफर रीवा से लहार भिंड हो गया था जबकि उन्होंने च्वाइस फिलिंग की ही नहीं थी जबकि शासन के नियमानुसार ट्रांसफर उन्ही अतिथि विद्वानों का होगा जो च्वाइस फिलिंग करेंगे।ऐसे ही दो मामले जैतवारा सतना से और एक मामला टीआरएस महाविद्यालय से भी था।लेकिन उच्च शिक्षा विभाग भोपाल ने हकीकत की जांच की और अतिथि विद्वानों के शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पत्र जारी किया की इनकी आईडी हैक की गई है इनका ट्रांसफर निरस्त किया जाता है ये यथावत उसी महाविद्यालय में सेवा देते रहेंगे।
इनका कहना है-
अतिथि विद्वान महासंघ की तरफ़ से उच्च शिक्षा विभाग के कमिश्नर माननीय दीपक सिंह जी और ओएसडी अनिल राजपूत जी को धन्यवाद देते हैं।साथ ही निवेदन करते हैं की ऐसी हरकत करने वाले के खिलाफ विभाग की तरफ से भी एक एफआईआर करवाएं जिससे दुबारा ऐसी गुस्ताखी ना हो।अतिथि विद्वानों को एक व्यवस्थित नीति बनाए जिससे अतिथि विद्वानों की परेशानियां दूर हों।
डॉ आशीष पांडेय मीडिया प्रभारी अतिथि विद्वान महासंघ

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पहाड़ों पर आग, एक हफ्ते से सुलग रही लपटें, जंगल और खेतों की नरवाई खाक     |     अक्षय तृतीया पर  भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन, 27वें आयोजन में कई जोड़े बंधे वैवाहिक सूत्र में     |     मूल्य पर गेहूं खरीदी में देरी, बड़े किसान परेशान , स्लॉट बुकिंग और लिमिट ने बढ़ाई चिंता     |     भारतीय मजदूर संघ ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम  जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     विवाह आयोजनों पर कड़ी नजर,एक और बाल विवाह रोक     |     विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811