Let’s travel together.

मुक्तिधाम, मंदिर से भी पवित्र- श्री सोनी

0 216

मुक्तिधाम में पार्षदों ने मिलकर की साफ-सफाई

अभिषेक असाटी बक्सवाहा

नगर के शमशान घाट में फैली गंदगी से लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा अपने टीम के साथ श्मशान घाट परिसर में स्वच्छता 7अभियान चलाकर सफाई कराई, एवं कर्मचारियों को साफ सफाई में गति लाने निर्देशित किया।

गौरतलब है कि श्मशान घाट में लंबे समय से गंदगी के अंबार लगे थे यहां गंदगी होने के कारण शवों के अंतिम संस्कार करने के लिए आने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को श्मशान घाट में पड़ी गंदगी से दो चार होना पड़ रहा था जिसको देखते हुए बुधवार को नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा पार्षदों के साथ वार्ड नंबर 10 के मुक्तिधाम का जायजा किया जहां पार्षदों के साथ सभी नगर परिषद अधिकारियों के साथ मिलकर मुक्तिधाम में साफ सफाई अभियान चलाया, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि बृजगोपाल सोनी ने कहा कि अपने घर को हम जिस तरह से साफ सुथरा रखते हैं ठीक उसी तरह हम अपने नगर के मुक्तिधाम को भी साफ रखेंगे मुक्तिधाम में पानी की व्यवस्था बैठने की व्यवस्था को देखा और पानी की टंकी में ब्लीचिंग पाउडर डालने के लिए निर्देश दिए मुक्तिधाम के अंदर कचरे के ढेर एवं नियमित साफ-सफाई करने के निर्देश दिए मुक्तिधाम के बाहर मलबे में तब्दील सड़क पर डस्ट डलवाने के लिए एवं बाजू से निकली नाली को साफ करने के लिए सफाई कर्मियों को कहां, श्री सोनी ने कहा कि मुक्तिधाम मंदिर से भी ज्यादा पवित्र है यहां से सभी इंसानों को मुक्ति का रास्ता मिलता है मुक्तिधाम में शव यात्रा के साथ नगर के हजारों लोग यहां आते हैं व्यक्तियों को साफ बैठने की व्यवस्था एवं स्नान करने के लिए पानी की व्यवस्था नगर परिषद के द्वारा निरंतर की जाएगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

इंडियन चौराहे पर जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, जमकर चले लाठी-डंडे     |     बाड़ी में फोरलेन निर्माण बना जानलेवा, बेकाबू डम्फर ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर मौत     |     रसूख के दम पर सड़क पर अतिक्रमण, संकरा रास्ता बना हादसों का खतरा     |     सागर में जहरीली शराब का कहर: रात में जाम, सुबह मौतों का मातम,11 जिंदगी खत्म, 30 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती चार गांवों में पसरा सन्नाटा     |     एक ही जगह पर मरीजों को मिलेंगी सभी अत्याधुनिक जांच सुविधाएं     |     अंबेडकर सेतु के 4.69 करोड़ के मेंटेनेंस टेंडर पर हाईकोर्ट की रोक       |     सत्ती टोला स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया शिक्षक दिवस     |     दीवानगंज सहित 40 गांवों में गूंजा ‘नंद के घर आनंद भयो’, आधी रात को जन्मे कन्हैया     |     शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षकों और विद्यार्थियों का सम्मान, उपलब्धियों पर मिला सम्मान     |     जर्जर यूनानी औषधालय में टपकती छत, पन्नी के सहारे बचाई जा रही दवाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811