Let’s travel together.

सुहागिनों ने पतियों के लिए एवं कुंवारी कन्याएं ने मनचाहा वर मिलने रखा हरतालिका तीज व्रत

0 222

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हरतालिका तीज का त्यौहार विवाहित महिलाएं और कुंवारी लड़कियां द्वारा पूजा अर्चना एवं उपवास रखकर मनाया गया । महिलाओं के लिए यह त्यौहार बहुत ही विशेष माना जाता है ऐसी मान्यता है कि महिलाओं के व्रत रखने से उनके पति की लंबी उम्र होती है. व्रत के दौरान महिलाएं पानी तक नहीं पीती. हरतालिका तीज का व्रत हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है । ऐसी धार्मिक मान्यता है कि भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के हस्त नक्षत्र में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से बहुत लाभ मिलता है.

हिंदू पंचांग के अनुसार 31 अगस्त मंगलवार को महिलाओं के द्वारा हरतालिका तीज का वृत रखा गया । हरितालिका तीज के व्रत से पहले महिलाओं ने सोमवार की देर रात इस कठिन निर्जला व्रत की शुरुआत की। मंगलवार को दिन भर निर्जल व्रत रहकर महिलाओं के द्वारा पूजा में भगवान शंकर के ऊपर ताजे फूलों से बनी 5 मालाएं यानी की फुलेरा बांधा गया इसके पश्चात महिलाओं के द्वारा पूजा की गई । शिव परिवार का सामूहिक पूजन करने के साथ महिलायें शिव-गौरा से अखंड सौभाग्य की मंगलकामना कर पूजन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने और ब्लू वाटर ने मोहा मन     |     बारिश में दलदल बना सत्ती-केमखेड़ी मार्ग, छह गांवों के ग्रामीण बेहाल     |     सीहोर की नन्ही प्रतिभा ने रचा इतिहास: ढाई साल की वान्या सचदेव का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज     |     वायरल वीडियो ::ना आपकी गारंटी, ना मेरी. सीहोर में मंच से मंत्री करण सिंह वर्मा ने कलेक्टर से की मजेदार चुटकी, वीडियो वायरल     |     कोयकतोड़ गौंडवाना महासभा का पांचवे  दिन भी धरना प्रदर्शन जारी, 17 सितंबर को बड़े आंदोलन की तैयारी     |     सर्वतोभद्र जिनालय निर्माण में 1008 महिलाएं देंगी दान     |     बेगमगंज में किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ी ट्रेक्टर रैली के साथ हजारों कांग्रेसियों ने किया जंगी आंदोलन     |     हरतालिका तीज पर गौर तो श्रीगणेश उत्सव पर हुई विशेष पूजा -अर्चना ओर स्थापना     |     पहले पेट्रोल डलवाया, फिर चाकू दिखाकर लूटे 10 हजार; भोपाल में पकड़े गए चार आरोपी     |     खाना पसंद नहीं आया तो चाकू से हमला, भोजनालय मालिक गंभीर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811