Let’s travel together.

यातायात जागरूकता अभियान के तहत छात्र छत्राओं को दी नियमों की जानकारी

0 218

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

गुरुवार को नगर में यातायात जागरूकता अभियान के तहत पुलिस ने स्कूली बच्चों को नियमों की जानकारी दी। इस दौरान सलामतपुर पुलिस ने ब्राइट फ्यूचर स्कूल और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलामतपुर में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के संबंध में जानकारी देकर पालन करने की समझाइश दी गई। कार्यक्रम में एसआई जीएस तोमर, प्रधान आरक्षक जीतेन्द्र वर्मा, साजिद खान, आरक्षक शशांक दीक्षित, ब्राइट फ्यूचर स्कूल संचालक मिर्ज़ा हसीब बेग, शासकीय स्कूल में प्राचार्य सरोजनी चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित थे। गौरतलब है कि पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा 22 से 28 अगस्त तक सड़क सुरक्षा सप्ताह है का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत सलामतपुर थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए पुलिस तथा यातायात अमले द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है।

लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है। जिले के विभिन्न मार्गो पर ओवर स्पीड एवं ओवरलोडिंग की चैंकिग की जा रही है। उन्होंने कहा कि अधिकतर वाहनों की दुर्घटनाओं में चालक द्वारा हेलमेट नहीं पहनने, सीट बेल्ट नहीं लगाने के कारण मृत्यु या गंभीर चोट की स्थिति बनती है। इन्हें रोकने के लिए लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने तथा चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने की समझाईश दी जा रही है। साथ ही कार्रवाई भी की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |     खिरीया नारायणदास टेकरी में किराना दुकान में भीषण आग, छह लाख का सामान जलकर खाक     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी कामयाबी,दो अपहृता नाबालिक बालिकाओं सकुशल किया बरामद     |     चित्रकूट धार्मिक स्थल के साथ ही नवाचारों का केन्द्र-राजेन्द्र शुक्ल     |     मप्र शिक्षक संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग संपन्न     |     जून समाप्ति पर भी सूखी नदियां, थमी धान की रोपाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811