Let’s travel together.

हर्षोल्लास से मनी कृष्ण जन्माष्टमी निकली शोभायात्रा

0 107

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया जन्म अष्टमी का पर्व नगर में विभिन्न मार्गो से भगवान कृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई जिसका नगर के विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया । तथा बसस्टेंड परिसर में महाआरती का आयोजन किया गया । इस अवसर पर नगर सहित आसपास क्षेत्रों से बडी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
जानकारी के अनुसार आज भगवान श्री कृष्ण की जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया तथा इस अवसर पर नगर में भगवान कृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई जो नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई बसस्टेंड परिसर पहुंची । इसके पूर्व नगर में अनेक स्थानों पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया तथा पूजा अर्चना की गई एवं पुष्प वर्षा हुई इस शोभायात्रा में नगर सहित आसपास क्षेत्र के तथा दूरदराज क्षेत्रों से आए हुए श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया तथा आतिशबाजी चलाई गई शोभा यात्रा का भव्य स्वागत हुआ बसस्टेंड परिसर में नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने अपने सहयोगियों के साथ शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया तथा पूजा अर्चना की गई । इसके पश्चात शोभा यात्रा बसस्टेंड परिसर में पहुंची पूर्व अध्यक्ष बलराम मालवीय ब्रजकिशोर पटेल कमल किशोर पटेल सहित अनेक लोगों ने भव्य स्वागत किया तथा महाआरती का आयोजन किया गया एवं प्रसादी वितरण हुआ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया इस अवसर पर अनेक पार्षद भी उपस्थित रहे थे इस के उपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     स्व.बाबूलाल गौर महाविद्यालय में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित     |     भोपाल में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 10 हाईराइज इमारतों और 39 कोचिंग संस्थानों को नोटिस     |     सांची विधायक के निवास के पास जनता परेशान, पुलिया की मांग को लेकर नागरिकों ने नपा अध्यक्ष के सामने जताई नाराजगी     |     गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती मडावी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811