रायसेन। जिले के होनहार एवं प्रतिभावन राईडर आदिल खान ने इस बार सीहोर में अपना परचम लहराया है। रविवार 18 सितंबर को सीहोर में आयोजित सीहोर मड चैलेंज विधायक ट्राफी में आदिल खान ने डीजल कैटेगिरी में तृतीय स्थान प्राप्त किया।रैली में इनके साथ नेवीगेटर के रूप में इनके छोटे भाई शीवान खान भी शामिल हुए।
बता दें कि आदिल खान इससे पूर्व भी जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की रैलियों में हिस्सा लेकर जिले का नाम रौशन कर चुके हैं। राईडर आदिल खान को यह हुनर अपने पिता आसिफ मो. खान से विरासत में मिला है। उन्होंने भी कई रैलियों में हिस्सा लेकर जिले का नाम रौशन किया था। उन्हीं के नेतृत्व में आदिल ने सीहोर की मड चैलेंज रैली में विजय पताका फहराई।
सीहोर में आयोजित मड चैलेंज विधायक ट्राफी प्रतियोगिता में रायसेन, भोपाल, औ.गंज, गौहरगंज, सुल्तानपुर सहित अन्य स्थानों के करीब 40 प्रतिभागियों ने डीजल एवं पेट्रोल केटेगिरी में हिस्सा लिया लिया था। आदिल खान ने डीजल कैटेगिरी में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। सीहोर विधायक सुदेश राय ने उन्हें ट्राफी के अलावा नगद पुरस्कार से भी सम्मानित किया। कोरोना काल की वजह से 3 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद उक्त मड रैली का आयोजन हुआ था, जिसमें प्रतिभागियों के साथ-साथ दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। आदिल खान की इस उपलब्धि पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री माननीय डॉ. प्रभुराम चौधरी, पूर्व नपा अध्यक्ष जमना सेन, मुमताज खान, मो. तलत खान, बाबू भाई, मनोज अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार दीपक कांकर, विजय सिंह राठौर आदि ने बधाई दी है।