Let’s travel together.

आजादी की 75 वी सालगिरह की जोरदार तैयारियां

0 148

पुलिस परेड ग्राउंड में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल
-कलेक्टर-एस.पी. ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
-मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी ने मुख्य अतिथि के रूप में रिहर्सल में किया ध्वजारोहण, सलामी भी ली

सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड पर हर्षाेल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस का गरिमामय समारोह आयोजित होगा। 15 अगस्त को सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज सुबह फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा की मौजुदगी में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे और एस.एस.पी. श्री प्रशांत अग्रवाल ने समारोह के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आज की फुल ड्रेस रिहर्सल में मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी भी ली। इस दौरान हर्ष फायर भी किए गए।

13 प्लाटून करेंगी आकर्षक मार्च पास्ट- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड पर श्री गौरव राम प्रवेश के नेतृत्व में 13 प्लाटून आकर्षक मार्च पास्ट करेंगी। परेड के टू आई सी श्री मनोज कुमार मण्डावी होंगे। सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, सशस्त्र सीमा बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की पुरूष एवं महिला प्लाटून, छत्तीसगढ़ पुलिस, नगर सेना की पुरूष एवं महिला प्लाटून और एन.सी.सी. की बालक एवं बालिका प्लाटून के साथ पुलिस बैंड प्लाटून भी मार्च पास्ट में शामिल होंगी।

43 पुलिस अधिकारियों को दिए जाएंगे पदक अलंकरण~

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल स्वतंत्रता दिवस समारोह में 43 पुलिस अधिकारियों को पदक-अलंकरणों से सम्मानित करेंगे। समारोह में भारतीय पुलिस पदक, पुलिस वीरता पदक, पुलिस पदक, सुधारात्मक सेवा पदक, केन्द्रीय गृह मंत्री मेडल और राज्य स्तरीय पुरूस्कार दिए जाएंगे।

3 सर्वश्रेष्ठ गौठानों को भी दिया जाएगा पुरूस्कार राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के तहत स्थापित किए गए गौठानों में से पूरे प्रदेश में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले 3 गौठानों को भी पुरूस्कृत किया जाएगा। दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के केसरा, रायपुर जिले के आरंग विकासखण्ड के चटौद और कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के डौण्डे हरनगढ़ गौठान को मुख्यमंत्री श्री बघेल पुरूस्कृत करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दिव्य चिंतन:: सरकारी स्कूलों में घंटी बज रही है…क्या यह चेतावनी की आख़िरी घंटी है ?-हरीश मिश्र      |     मिशन वन क्लब वन डायलिसिस” के अंतर्गत विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित     |     अनैतिक गतिविधियों पर लगेगी लगाम चलेगा कानून का राज – थाना प्रभारी शर्मा     |     सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है : त्रिपुरा मुख्यमंत्री डॉ. साहा     |     त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया अभिनंदन     |     कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ धरसीवा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल     |     मध्यप्रदेश की पाठशालाओं का महासम्मेलन “आओ चलें पाठशाला” ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न     |     आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है जमुनिया, भैरव बाबा से ठाकुर बाबा तक गूंजती है श्रद्धा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811