Let’s travel together.

युवाओं ने कैंडल लेकर शहीदों को किया याद

0 111

 

अभिषेक असाटी बक्स्वाहा 
बक्सवाहा नगर में एक शाम शहीदों के नाम कैंडल मार्च युवा द्वारा निकाला गया।
जिसमें देश के वीर सपूतों को याद किया और वही शहीदों की कुर्बानी से आज हमारे भारत को आजादी मिली है शहीदों को याद करते हुए बक्सवाहा बस स्टैंड टीन सेट से पैदल चलकर शहीद स्तंभ कन्या हाई स्कूल तक शहीद स्तंभ के समक्ष सभी युवाओ ने कैंडल जलाकर वीर सपूतों को याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की देश की रक्षा करने वाले महान सपूत जो देश की रक्षा करते हुए आज अपने देश पर शहीद हुए आज हम सभी वीर सैनिकों की वजह से स्वतंत्र सांस ले पा रहे हैं।

आशिक मंसूरी ने अपने व्यक्तित्व में बताया कि इस आजादी के लिए हजारों मांओ ने अपने बेटों को खोया है हजारों पत्नियों ने अपने पतियों को खोया है हजारों बहनों ने अपने भाइयों को खोया है तब जाकर हमारे हिंदुस्तान को आजादी मिली है इसलिए हमें अपनी पीढ़ियों के लिए देश के प्रति समर्पित की भावना उत्पन्न करनी होगी और देश को एक नई दिशा की और ले जाना होगा तभी सही मायने में आजादी हमारे लिए रहेगी
अपनी नई पीढ़ी को देश के प्रति समर्पित भाईचारा एकता का पाठ पढ़ना बहुत जरूरी है

इस कैंडल मार्च कार्यक्रम में मौजूद रहे आशिक मंसूरी बकस्वाहा,इंजी उमेश वर्मा, भगवानदास आठया, कोमल लोधी, नरेंद्र जिमीदार, शुभम लोधी,मनीष लोधी अमर सोनी,गोविंद यादव,बृजेश बंसल,अंकित लोधी,शिवचरण अहिरवार,नरेंद्र यादव,इंजी,अंकित सैनी,भैयालाल आठया,गोविंद साहू,बबलू अहिरवार,नर्रू बरार, राज्जन बंसल, कैलाश बंशल,मोनू बंशल,आशीष बंशल,आदि युवा रहे मौजूद

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |     समवशरण विधान विद्योदय तीर्थ 27 नवंबर से 6 दिसंबर को आयोजित     |     सागर में मनाया गया 55वां आचार्य पदारोहण दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811