Let’s travel together.

दिन-रात में भी फहराया जा सकता है झण्डा

0 292

–कटे-फटे, दागदार झण्डे न फहरायें, क्षतिग्रस्त झण्डे सड़कों पर या कचरे में ना फेंके
हमर तिरंगा कार्यक्रम’ को सफल बनाने कलेक्टर ने की जिलेवासियों से अपील

सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर
स्वतंत्रता सप्ताह (11 से 17 अगस्त 2022 ) के दौरान ’हमर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने जिलेवासियों से अपने-अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाकर इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है। अभियान के तहत सभी शासकीय कार्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों के निवास स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जायेगा। जिले के स्थानीय स्व-सहायता समूहों की दीदियों को तिरंगा बनाने के काम से जोड़कर रोजगार के अवसर प्रदान किए गए है। पैम्पलेट, बैनर एवं संचार माध्यमों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रयास किया जाना है। जिले में स्थानीय आउटलेट के साथ उचित मूल्य की दुकानों पर भी झंडे के वितरण-बिक्री की व्यवस्था की गई है।

गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज आंशिक संशोधन करते हुए खादी के अतिरिक्त हाथ कता हुआ, हाथ से बुना हुआ या मशीन द्वारा निर्मित सूती, पॉलिस्टर, ऊन, रेशम से बने हुए झण्डे के भी उपयोग की अनुमति दी है। झण्डे की लंबाई और ऊंचाई का अनुपात तीन अनुपात दो के हिसाब से अब किसी भी आकार का ध्वज निर्माण किया जा सकता है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा नए जारी निर्देश के अनुसार जहां झंडे का प्रदर्शन खुले में किया जाता है या किसी व्यक्ति द्वारा घर पर प्रदर्शन किया जाता है, वहां उसे दिन एवं रात में फहराया जा सकता है। तिरंगा झण्डा कटा-फटा ना हो, ध्वज दंड सीधा और मजबूत हो। राष्ट्रीय ध्वज फहराते समय उसके रंग क्रम का ध्यान रखें। केसरिया रंग ऊपर हो, ध्वज सम्मान की स्थिति में हो, झुका हुआ ना हो। ध्वज पर अन्य कुछ भी लिखा या छपा नहीं होना चाहिए। राष्ट्रीय ध्वज के साथ अन्य कोई ध्वज बराबर ऊंचाई पर अथवा राष्ट्रीय ध्वज से ऊपर ना हो। किसी भी प्रकार के फूल, माला या प्रतीक चिन्ह राष्ट्रीय ध्वज के ऊपर अथवा ध्वज दंड पर ना हो। ध्वज फहराने के बाद, ध्वज को समेट कर, सम्मान के साथ संभाल कर घर पर ही रखें। इसे इधर-उधर सड़कों पर या कचरे में ना फेंके। यदि ध्वज क्षतिग्रस्त अथवा कट-फट जाए, तो पूरे सम्मान के साथ निपटान करें, सड़कों पर या कचरे में ना फेंके, इन नियमों का विशेष ध्यान रखा जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811