Let’s travel together.

मारपीट करने वाले सास-ससुर को न्यायालय उठने की सजा एवं 300-300 रूपये जुर्माना

0 54

- Advertisement -

रायसेन। माननीय न्यायालय- न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, जिला रायसेन द्वारा आरोपीगण – 1. राममोहर पिता बदनसिंह बघेल, उम्र 39 वर्ष, 2. सुनील पिता बाबूलाल बघेल, उम्र 35 वर्ष, 3. कुंती पत्नी राममोहन बघेल, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम महुआखेड़ा थाना व जिला रायसेन को मारपीट के आरोप में दोषसिद्ध पाये जाने पर भा.द.सं. की धारा-323/34 के अंतर्गत न्यायालय उठने की सजा एवं 300-300 रूपए अर्थदण्ड से दण्डि3त किया गया।

इस प्रकरण में राज्य की ओर से श्रीमती शारदा शाक्य, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी जिला रायसेन द्वारा पैरवी की गई।

प्रकरण का संक्षेप में विवरण इस प्रकार है कि, फरियादी शिवानी ने थाना कोतवाली रायसेन में जाकर रिपोर्ट की कि, उसने करीब 6 माह पहले अपने पति के साथ प्रेम विवाह किया था। उसके बाद दोनों के मध्य जाति रीति-रिवाज से शादी होकर दोनों पति पत्नी अच्छे से रह रहे थे। वह अपने पति के साथ विदिशा में अलग किराए का मकान लेकर रह रही थी। वह अपने पति के सा‍थ ग्राम महुआखेड़ा गयी थी, करीब 12:30 बजे उसकी चचेरी सास कुंतीबाई, ससुर राम‍मोहन, मोहन सिंह, सुनील बघेल उसे गाली देकर कहने लगे कि तू यहां क्यों आ गयी और घर के सामने ही उसकी चाची सास कुंतीबाई ने हाथ, थप्पड़ से मारपीट की और धक्काो मुक्की कर उसे गिरा दिया और राममोहन, सुनील बघेल ने उसे घर में आने पर जान से मारने की धमकी देने लगे और उसके पति को मारपीट की धमकी दे रहे थे, मारपीट से उसके बांए हाथ की कोहनी, बांए पैर, कंधे पर चोट आयी थी। फरियादी की उक्त रिपोर्ट के आधार पर थाना कोतवाली रायसेन में प्रथम सूचना रिपोर्ट लेखबद्ध की गयी एवं प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण की संपूर्ण विवेचना एवं आवश्य क अनुसंधान उपरांत आरोपीगण के विरूद्ध अभियोग पत्र मान0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

न्यूज सोर्स-श्रीमती किरण नंदकिशोर मीडिया प्रभारी जिला रायसेन मप्र

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पटवारी की बहाली के लिए महिलाओं ने विधायक सुरेंद्र पटवा के नाम सोपा ज्ञापन     |     हिंदू नव वर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर मंडीदीप में निकला चल समारोह     |     राजीव गांधी बस स्टेन्ड पर नगर प्रशासन की अतिक्रमण की कार्यवाही से मचा हड़कंप     |     भारतीय जनता पार्टी अल्प संख्यक मोर्चा मंडल बैठक सम्पन्न     |     हिंदू नया वर्ष के उपलक्ष में सनातन धर्म प्रेमियों ने निकाली विशाल वाहन रैली, भगवामय हुई शहर की सड़कें     |     मुख्यमंत्री ने महाकाल लोक के सेकंड फेज के कार्यों की समीक्षा की     |     महाकालेश्वर मंदिर में आज मंदिर की ध्वजा बदली गई     |     जेसीआई शिवपुरी स्वर्णा द्वारा सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया     |     आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन के कार्यालय का हुआ उद्घाटन     |     जिस राजा के राज में प्रजा दुखी होती है वाे राजा नरक का अधिकारी हाेता है – रमेश सक्सेना पूर्व विधायक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811