Let’s travel together.

शिवपुरी में भारी बारिश से बाढ़ के हालात निर्मित हुए, कई कॉलोनियों में भरा पानी

0 164

– बहते हुए पानी में एक कार भी डूबी

– नालों की सफाई ना होने से नगर पालिका व जिला प्रशासन के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता की रिपोर्ट

शिवपुरी में बीती रात्रि को हुई जोरदार बारिश के बीच बाढ़ के हालात निर्मित हो गए। बाढ़ के हालात निर्मित हो जाने के बाद शहर की कई कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई। जिसके कारण कई घरों में पानी भर गया। शिवपुरी में यह दूसरा साल है जब बाढ़ आई है इससे पहले भी बीते वर्ष जोरदार बारिश के बीच कई कॉलोनियों में पानी भर गया था। इसके अलावा कई बस्तियां जलमग्न हो गई थी। इस बाढ़ से लोगों को भारी नुकसान हुआ था। इस नुकसान के बाद भी प्रशासन ने बाढ़ से बचाव के आवश्यक इंतजाम नहीं किए। आज की बारिश के बाद लोगों में आक्रोश देखा गया। घरों में पानी भर जाने से लोगों को नुकसान हुआ है। लोगों की तीखी प्रतिक्रिया रही और जिला प्रशासन व नगर पालिका के खिलाफ लोगों ने नाराजगी व्यक्त की है।

इन कॉलोनियों में हुई हालत खराब-

शिवपुरी शहर में बीती रात को ही बारिश के बाद शहर के कई कॉलोनियों में हालात खराब हो गए। इनमें सर्किट हाउस रोड, रामबाग कॉलोनी, गायत्री कॉलोनी, शंकर कॉलोनी, नाई की बगिया, महावीर नगर प्राइवेट बस स्टैंड के पास, नवाब साहब रोड, पुराना बस स्टैंड, विष्णु मंदिर के सामने, होटल आइस पैलेसके पास, माई की बगिया के पास, ठंडी सड़क आदि क्षेत्रों में पानी भर गया।

नालों की नहीं हुई सफाई, लोगों में दिखा आक्रोश –

शिवपुरी शहर में लगातार दूसरे साल बाढ़ के हालात निर्मित होने के पीछे जिला प्रशासन और नगर पालिका की लापरवाही को प्रमुख वजह बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के पानी की निकासी के लिए नालों की सफाई नहीं हुई है। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में जो नालियां बनाई गई है, वह गलत बनाई गई है। पानी की निकासी नहीं होती साफ-सफाई नाली की कि नहीं कराई नहीं जाती। इस कारण कई बस्तियों और कॉलोनियों में पानी भर गया। लोगों के घरों में पानी भर गया जिससे लोगों को नुकसान हुआ है। विष्णु मंदिर के सामने स्थित एक नाले पर तो एक कार पानी में बह गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811