Let’s travel together.

लकलका विद्यालय के विद्यार्थियों ने फूलों से बनाई आकर्षक राखियां

0 155

डॉ अनिल जैन दमोह 

ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कमी नहीं होती, जरूरत होती है तो उसे उकेरने की, उन्हें प्रोत्साहित करने की। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लकलका में छात्रा – छात्राओं ने अपनी प्रतीभा का अद्भुत प्रदर्शन किया।

अवसर था सी सी एल ई गतिविधियों के आयोजन का जिसके तहत विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता और रंगमंच के तहत बधाई नृत्य की प्रस्तुति की गयी जिसमें छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। खास बात यह है कि इन्हीं गतिविधियों के तहत माध्यमिक विद्यालय की छठवीं से आठवीं तक के छात्र – छात्राओं के बीच फूलों से बनी राखियों की प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमें विद्यार्थियों ने अद्भुत कलाकारी पेश की। इन्होंने विद्यालय परिसर में ऊंगे विभिन्न फूलों, घांस-फूंस और अन्य प्राकृतिक चीजों का उपयोग कर आकर्षक राखियां तैयार की। ये राखियां इतनी सुंदर थी जिसने भी देखी वो तारीफ किये बगैर नहीं रह सका। संस्था के प्राचार्य डॉ बी एस ठाकुर ने इन कलाकृतियों का अवलोकन कर विद्यार्थियों की कला की सराहना की वहीं विक्रम सिंह चंदेल ने निर्णायक की भूमिका निभायी।

माध्यमिक विद्यालय की प्रभारी श्रीमती  सपना जैन ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरुप विद्यालय में सतत् और व्यापक अधिगम एवं मूल्यांकन कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के बीच उनकी प्रतिभा को निखारने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिये विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाती है इसी के तहत विद्यार्थियों के बीच फूलों से राखी बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमें इन्होंने अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने फूलों और घांस-फूंस सहित जरी धागा और भी सामिग्री का उपयोग कर राखियां तैयार की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811