Let’s travel together.

नारकोटिक्स विभाग इंदौर ने देवास में गांजे की खेप पकड़ी

0 469

देवास बस स्टैंड से 3 लोगों से कार्टून, बैग, झोले और बोरी में भरा गांजा पकड़ा,जब्त गांजे की कीमत करीब 2 लाख रुपए

देवास। नारकोटिक्स विभाग इंदौर की टीम ने उड़ीसा से गांजे की बड़ी खेप को लेकर आ रहे तीन लोगों को देवास के महात्मा गांधी बस स्टैंड से पकड़ा है। गांजे की खेप उड़ीसा से बदनावर जाना थी।नारकोटिस की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी की दो लोग उड़ीसा से गांजे की खेप लेकर आ रहे है। दोनों लोगों से बदनावर का व्यक्ति गांजे की खेप देवास बस स्टैंड पर लेगा। लेकिन तीनो लोग नारकोटिक्स विभाग के हत्थे चढ़ गए।

दरअसल नारकोटिक्स विभाग की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि उड़ीसा से बदनावर एक बड़ी गांजे की खेप जा रही है। उड़ीसा से बस से प्रशांत पिता सुदाम कुमार नायक उम्र 45 वर्ष व मदन पिता निरंजन उम्र 32 वर्ष दोनों निवासी कंधामल, उड़ीसा कार्टून, बैग, झोले और बोरी में लेकर आ रहे है। दोनों लोग देवास में गोविंदलाल पिता कन्हैयालाल उम्र 40 निवासी बदनावर इस गांजे को देवास के महात्मा गांधी बस स्टैंड पर लेगा।

जिस पर नारकोटिक्स विभाग की इंदौर टीम के 4 अधिकारी व 5 इस्पेक्टर देवास बस स्टैंड पहूंचे। बस स्टैंड से नारकोटिक्स की टीम ने तीनों को गांजे के साथ पकड़ा और कोतवाली थाने लेकर पहूंचे। बताया जा रहा है गांजा करीब 20 से 25 किलो है। जिसकी अनुमानित कीमत 2लाख रूपए के करीब है। नारकोटिक्स की टीम तीनों लोगों को इंदौर लेकर गई है। शुक्रवार को तीनों को देवास न्यायालय में पेश किया जाएगा।नारकोटिक्स की
टीम में 4 अधिकारी और 5 इंस्पेक्टर शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |     केमफेस्ट–2026 के आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस के अंतर्गत व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |     दादा धूनी दरबार में आस्था का अनोखा आयोजन, धूनी में अर्पित किए सोने-चांदी के आभूषण     |     डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811