Let’s travel together.

नारकोटिक्स विभाग इंदौर ने देवास में गांजे की खेप पकड़ी

0 462

देवास बस स्टैंड से 3 लोगों से कार्टून, बैग, झोले और बोरी में भरा गांजा पकड़ा,जब्त गांजे की कीमत करीब 2 लाख रुपए

देवास। नारकोटिक्स विभाग इंदौर की टीम ने उड़ीसा से गांजे की बड़ी खेप को लेकर आ रहे तीन लोगों को देवास के महात्मा गांधी बस स्टैंड से पकड़ा है। गांजे की खेप उड़ीसा से बदनावर जाना थी।नारकोटिस की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी की दो लोग उड़ीसा से गांजे की खेप लेकर आ रहे है। दोनों लोगों से बदनावर का व्यक्ति गांजे की खेप देवास बस स्टैंड पर लेगा। लेकिन तीनो लोग नारकोटिक्स विभाग के हत्थे चढ़ गए।

दरअसल नारकोटिक्स विभाग की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि उड़ीसा से बदनावर एक बड़ी गांजे की खेप जा रही है। उड़ीसा से बस से प्रशांत पिता सुदाम कुमार नायक उम्र 45 वर्ष व मदन पिता निरंजन उम्र 32 वर्ष दोनों निवासी कंधामल, उड़ीसा कार्टून, बैग, झोले और बोरी में लेकर आ रहे है। दोनों लोग देवास में गोविंदलाल पिता कन्हैयालाल उम्र 40 निवासी बदनावर इस गांजे को देवास के महात्मा गांधी बस स्टैंड पर लेगा।

जिस पर नारकोटिक्स विभाग की इंदौर टीम के 4 अधिकारी व 5 इस्पेक्टर देवास बस स्टैंड पहूंचे। बस स्टैंड से नारकोटिक्स की टीम ने तीनों को गांजे के साथ पकड़ा और कोतवाली थाने लेकर पहूंचे। बताया जा रहा है गांजा करीब 20 से 25 किलो है। जिसकी अनुमानित कीमत 2लाख रूपए के करीब है। नारकोटिक्स की टीम तीनों लोगों को इंदौर लेकर गई है। शुक्रवार को तीनों को देवास न्यायालय में पेश किया जाएगा।नारकोटिक्स की
टीम में 4 अधिकारी और 5 इंस्पेक्टर शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रबंधन की मनमानी निगल गई मासूम की जान     |     बारिश में गिरे कबेलू, गांव के बीच खड़ा जर्जर यूनानी औषधालय भवन दे रहा हादसे को न्योता     |     नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर, कार और बाइक की भिड़ंत के बाद ट्रक ने कार को मारी टक्कर     |     रहवासी कॉलोनियों में बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियां बनी परेशानी का कारण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि     |     गुंदरई स्कूल की दीवारों और पिलर में दरारें, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल     |     केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बाजार में की शिरकत     |     राज्यसभा सदस्य महेश केवट एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ  स्वागत      |     नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 66 प्रकरणों का हुआ निराकरण, 2.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ निपटारा     |     बेगमगंज की बर्बाद सड़क के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन ,जनहित में कलेक्टर से 15 दिन में मरम्मत की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811