Let’s travel together.

दो बाइक की आमने सामने भिड़ी, बाइक सबार दो की मौत, दो घायल

0 374

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

रविवार शाम थाना बम्होरी क्षेत्र में सिमरिया खुर्द के पास वेयरहाउस के सामने राजमार्ग 15 सिलवानी बरेली मार्ग पर दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिंडत हो गई। जिनमें 2 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई एवं दो व्यक्ति घायल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की शाम लगभग 7 बजे ग्राम सिमरियाखुर्द सिंहपुर के बीच वेयरहाउस के पास सड़क दुर्घटना हुई है। जिसमें एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति राहुल पुत्र गुड्डू नोरिया उम्र 32 साल निवासी ग्राम सिमरिया खुर्द एवं अजय नोरिया पुत्र गुड्डू नोरिया उम्र 28 साल निवासी सिमरिया खुर्द ग्राम खरगोन से अपने घर वापिस सिमरिया खुर्द आ रहे थे। जिसमें अजय नोरिया की मृत्यु हो गई एवं राहुल नोरिया का प्राथमिक उपचार के बाद उचित इलाज हेतु रेफर कर दिया है। उसके परिजन भोपाल ले गए हैं, एवं अजय नोरिया का शव अस्पताल में है। दूसरी मोटरसाइकिल पर रोहित पुत्र प्रेमनारायण ठाकुर उम्र 29 साल निवासी वार्ड नंबर 11 बरेली एवं रघुवीर ठाकुर पुत्र हल्केराम ठाकुर उम्र 32 साल निवासी सोनारी थाना सुल्तानपुर किसी कार्य हेतु ग्राम गाडरवारा थाना बम्हौरी ससुराल में आए थे यहां से खरगौन तरफ जा रहे थे जिसमें रोहित ठाकुर की मौत हो गई। रोहित ठाकुर के शव अस्पताल में रखा गया है। उसके परिजनों को सूचना दी गई है। रघुवीर ठाकु घायल को चोट है। जिसका स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज किया जा रहा है। दोनों मोटरसाइकिल की आपस में आमने-सामने टक्कर हुई दोनों मोटरसाइकिलो को बम्हौरी थाना लाया गया कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ई-टोकन खाद वितरण प्रणाली बंद करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन     |     पुरानी रंजिश में तलवार से प्राणघातक हमला, तीन घायल; एक सागर रेफर     |     गीदगढ़ में विद्युत शिविर: 46 आवेदनों का मौके पर निराकरण, 12 नए बिजली कनेक्शन जारी     |     अपर मुख्य सचिव ने जिले के ग्राम तिजालपुर में नेपियर ग्रास खेती का किया निरीक्षण     |     मानसून की बेरुखी से संकट में धान की खेती, 50 गांवों के किसान परेशान     |     सरकारी जमीन पर कब्जे का खामियाजा,15–20 परिवार 10 दिनों से पानी में चलने को मजबूर     |     बालमपुर घाटी की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त, टूटी रेलिंग बनी बड़े हादसे का इंतजार     |     सीमा चौहान बनी बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष     |     अतिथि विद्वान महासंघ नें मंत्री,मुख्यमंत्री एवं मजदूर संघ का किया धन्यवाद     |     कुंबरगढ़ स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर  की बावड़ी में दी बच्चो की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811