Let’s travel together.

अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान के साथ सांची विश्वविद्यालय का एम.ओ.यू

0 288

· बौद्ध विधाओं पर गहन अध्ययन के लिए एम.ओ.यू

· बौद्ध ग्रंथों, पाण्डुलिपियों और माइक्रोफिल्मों की बनेगी लाइब्रेरी

· संस्कृति, कला एवं अवशेषों के संरक्षण पर मिलकर करेंगे कार्य

· बौद्ध विद्या सामग्री का भारतीय भाषाओं व अंग्रेज़ी में अनुवाद करेंगे

साँची/रायसेन। भारत के विभिन्न भागों में प्रचलित बौद्ध विधाओं पर गहन अध्ययन व शोध के उद्देश्य से सांची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय ने उत्तर प्रदेश सरकार संस्कति विभाग के अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान, लखनऊ के साथ एम.ओ.यू हस्ताक्षरित किया है।

दोनों ही संस्थान, बौद्ध तीर्थ स्थलों के सांस्कृति महत्व, कला, अवशेषों के संरक्षण के क्षेत्र में मिलकर कार्य करेंगे। जिसके अंतर्गत भारत में उपलब्ध बौद्ध विद्या संबंधित सामग्री का संकलन, इनका भारतीय भाषाओं तथा अंग्रेज़ी में अनुवाद, भारत में विदेशों से प्राप्त बौद्ध विद्या का तुलनात्मक अध्ययन शामिल होगा।

परिसर में सांची विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. नीरजा गुप्ता, कुलसचिव प्रो. अलकेश चतुर्वेदी व अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान के निदेशक डॉ. राकेश सिंह ने एम.ओ.यू पर हस्ताक्षर किए।

इसी कड़ी में दोनों ही संस्थान ने अनुबंध किया कि बौद्ध धर्म से संबंधित ग्रंथों, पाण्डुलिपियों, माइक्रोफिल्मों आदि की लाइब्रेरी भी स्थापित करेंगे तथा बौद्ध तीर्थ स्थलों के विभिन्न केंद्रों पर, भवनों पर, घाटों, सरोवरों, कुण्डों व सांस्कृतिक वास्तुकला के स्मारकों/स्थानों की पुर्नस्थापना, सुधार एवं अनुरक्षण के लिए कार्य करेंगे।

आगामी 5 वर्षों के लिए किए गए इस एम.ओ.यू में यह उल्लेखित किया गया है कि दोनों ही संस्थान बौद्ध अध्ययन संबंधी विषयों पर अध्ययन के लिए छात्र विनिमय कार्यक्रम(Student Exchange Programme), विभाग विनिमय कार्यक्रम(Department Exchange Programme), बौद्ध अध्ययन संबंधी विषयों पर परिचर्चा, परिगोष्ठी व सम्मेलन आयोजित कराएंगे।

इस बात पर भी सहमति बनी कि दोनों ही संस्थान बौद्ध अध्ययन संबंधी विशिष्ट क्षेत्रों की पहचान भी करेंगे तथा बौद्ध धर्म, जैन धर्म, हिंदु धर्म संबंधित अध्ययन, शोध कार्य में अनुसंधान के माध्यम से शिक्षा में अपनी ताकत को पहचानने और अपनी परस्पर रूचि में सहयोग करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |     वीरांगना अवंति बाई जयंती  धूमधाम से मनाई गई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811