Let’s travel together.

आबकारी विभाग ने पौधारोपण कार्यक्रम का किया आयोजन, कलेक्टर ने भी रोपा पौधा

0 149

– करई में हुआ आयोजन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में हरियाली अमावस्या के उपलक्ष्य में आबकारी विभाग द्वारा विदेशी मद्य भांडागार करई डंडा शिवपुरी पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान परिसर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधे लगाए गए।
पौधारोपण कार्यक्रम में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, जिला आबकारी अधिकारी वीरेंद्र सिंह धाकड़ के नेतृत्व में यहां लगभग 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया। इस पौधारोपण कार्यक्रम आयोजन में तीर्थराज भारद्वाज, प्रभारी अधिकारी, विदेशी मद्य भांडागार शिवपुरी एवं अन्य आबकारी अधिकारियों, मुख्य आरक्षक, आरक्षक एवं कार्यालयीन स्टाफ ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी की। उक्त वृक्षारोपण में अंकुर अभियान के अंतर्गत वायुदूत एप पर 1000 पौधों का सभी अधिकारियों,कर्मचारियों ने पंजीयन किया। अंत मे जिला आबकारी अधिकारी वीरेंद्र सिंह धाकड़ द्वारा कार्यक्रम का समापन कर सभी को धन्यवाद ज्ञापित कर किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811