Let’s travel together.

शंकर नगर लाइब्रेरी अब सुबह 8 से रात 8 बजे तक खुलेगी

0 176

प्रतियोगी परीक्षाओं के विद्यार्थीयों की पढ़ाई के लिए बढ़ेगी सुविधा
कलेक्टर डॉ भुरे ने औचक निरीक्षण कर की परीक्षार्थियों से बात
सुरेन्द्र जैन धरसीवा

शंकर नगर की लाइब्रेरी में पी.एस.सी, यु.पी.एस.सी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए सुविधाएं जल्द ही बढ़ेगी। लाइब्रेरी खुले रहने का समय भी बदलेगा। लाइब्रेरी तीन घंटे ज्यादा खुलेगी। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने आज शंकर नगर स्थित लाइब्रेरी का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों से बात की। उन्होंने लाइब्रेरी में मौजुद सुविधाओं की जानकारी अधिकारियों से ली। विद्यार्थियों ने बातचीत के दौरान कलेक्टर से लाइब्रेरी खुले रहने की टाइमिंग बढ़ाने की माँग की।

कलेक्टर ने विद्यार्थियों की मांग पर अधिकारियों से मौके पर ही चर्चा की और लाइब्रेरी संचालन का समय तीन घंटे बढ़ाने के निर्देश दिए। शंकर नगर की लाइब्रेरी विद्यार्थियों के लिए एक अगस्त से सुबह 8 से रात्रि 8 तक खुलेगी। कलेक्टर ने लाइब्रेरी में साफ-सफ़ाई सहित अन्य सुविधाओं के लिए कर्मचारियों की सेवाएँ लेने के निर्देश दिए। उन्होंने लाइब्रेरी में पानी की अबाध आपूर्ति के लिए संपवेल बनाने और नगर निगम से नया नल कनेक्शन लेने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने विद्यार्थियों की मांग पर भोजन के लिए परिसर में अस्थाई डाईनिंग शेड बनाने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने लाइब्रेरी के भवन में तीसरे माले पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर एक सौ नए विध्यर्थियो को प्रवेश देने के भी निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि शंकर नगर की इस लाइब्रेरी में वर्तमान में 700 विद्यार्थी पंजीकृत है। यह लाइब्रेरी अभी सुबह साढ़े दस बजे से शाम साढ़े सात बजे तक खुलती है। लगभग तीन घंटे अधिक समय बढ़ जाने से लाइब्रेरी में आकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अतिरिक्त मदद मिलेगी। कलेक्टर डॉ भुरे ने लाइब्रेरी परिसर में ही बनने वाले तीन सौ सत्तर सीटर नई लाइब्रेरी भवन स्थल का भी अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता पूर्ण काम पूरे करने के निर्देश दिए। नई लाइब्रेरी का भवन तीन करोड़ रुपए की लागत से बनेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय भवन पर शान से फहराया तिरंगा     |     बिरगांव की 150 फीट विशाल तिरंगा यात्रा बनी देशभक्ति और एकता की मिसाल     |     कल निकलेगी भव्य ‘माँ माही शबरी कावड़ यात्रा’, तैयारियाँ पूर्ण; जगह-जगह होगा जोरदार स्वागत     |     पेंशनर्स ने रोपे कदंब पौधे ,वर्षाकाल में भी जारी रहेगा ‘कदम-कदम पर कदंब’ अभियान     |     सांची विश्वविद्यालय में फहराया तिरंगा     |     धार जिले में तिरंगे का अपमान: लेड़गांव पंचायत में आड़ा फहराया राष्ट्रीय ध्वज, भड़के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा     |     नशामुक्त भारत के संकल्प को मिल रहा जनसमर्थन     |     गैरतगंज तहसील में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस     |     स्वतंत्रता संग्राम से संविधान निर्माण तक जैन समाज का योगदान : मुनि श्री अभय सागर     |     भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया ध्वजारोहण      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811